रतलाम में वित्तीय अनियमितता के कारण पंचायत सचिव निलंबित:भदवासा में भुगतान-बिलों की गड़बड़ी पर कार्रवाई, सरपंच-उपसरपंच को भी नोटिस
रतलाम जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने सोमवार को रतलाम जनपद की ग्राम पंचायत भदवासा के सचिव कोमलसिंह पंवार को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत में प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान विभिन्न भुगतान एवं बिलों से संबंधित अनियमितताएं प्रथम दृष्टया सही पाई गई। जिसके आधार…
