Headlines

चेचकाधाम में कांग्रेस नेत्री ने किया जलाभिषेक




बोकारो | कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने सावन के पावन अवसर पर कुम्हरी स्थित चेचकाधाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व चेचकाधाम प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान अनुपमा सिंह ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है और सनातन संस्कृति में इसका विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव कायम रहे। इस अवसर पर चेचकाधाम प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *