चंडीगढ़ एडवोकेट ने उठाया श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा:उत्तराखंड HC में पिटीशन भेजी, कहा- हेमकुंड साहिब यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हरमनजोत सिंह गिल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक प्रतिनिधित्व सह याचिका (रिप्रेजेंटेशन कम लेटर पिटीशन) भेजी है। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा से उत्तराखंड जाने वाले श्रद्धालुओं पर हमले, सार्वजनिक अपमान और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है।…
