मंडी के पड्डल मैदान में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति:मानसिक परेशानी से जूझ रहा था मृतक, फंदा लगाकर सुसाइड करने की आशंका
हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित पड्डल मैदान में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ। सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने जब शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल सदर थाना मंडी से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की खबर फैलते ही…
