संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:सहारनपुर में गंगोह का मामला, मां ने लगाया ससुराल पर हत्या का आरोप
सहारनपुर के गंगोह के मोहल्ला टाकान स्थित शेरा वाली माता मंदिर वाली गली में गुरूवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल के तौर पर हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है।…
