हरियाणा में पूरी तरह डिजिटल होंगे जमीन के रिकॉर्ड:CM बोले-फर्जी रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, 40.20 करोड़ पुराने रिकॉर्ड ऑनलाइन
हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव की रफ्तार तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हरियाणा निवास में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं तकनीक आधारित, पारदर्शी और तय समय सीमा में उपलब्ध कराई जाएं।…
