हरियाणवी डांसर सीमा राठौर नीट पेपर प्रोटेस्ट को समर्थन न करने वाले हरियाणवी कलाकारों पर टिप्पणी करते हुए।
हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा पर अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर उर्फ आयशा राठौर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार दो वजहों से वे चर्चा में है, पहला जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होकर पीएम मोदी को अपशब
.
डांसर ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में वो जंतर-मंतर पर मौजूद है और भीड़ के बीच खड़ी हुई है। छात्रों के प्रदर्शन पर पर पीएम मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगा रही है। पीएम के लिए अपशब्द भी कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरा वीडियो में घर के अंदर बैठी है।
सीमा जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर हरियाणवी कलाकारों के रवैये पर सवाल उठाते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। उसने कहा कि ऐसे कलाकारों के गानों को सपोर्ट करना बिल्कुल बंद कर दो। और जब ये अपनी फिल्मों या गानों के प्रमोशन के लिए तुम्हारे दरवाजे पर आएं, तो खींच-खींच के लाठी मारो। गाली देते हुए कहती हैं कि ये @@@ है, इनके अंदर कोई दम नहीं है।

सीमा राठौर जंतर मंतर पर जाकर पेपर लीक मामले में प्रोटेस्ट में हिस्सा ले चुकी हैं और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की थी।
सीमा उर्फ आयशा राठौर ने हरियाणवी कलाकारों के कही ये बातें…
- हरियाणवी कलाकार दोगले, जरूरत पर जमीर सो जाता है: वीडियो में सीमा राठौर कह रही है कि भाई, इतना तगड़ा दोगलापन और दल्ले मैंने आज तक नहीं देखे। यह जितने भी सेलिब्रिटी हैं, बॉलीवुड के हों या हरियाणवी कलाकार… यह जनता की वजह से ही उठे हैं। जो दो पैसे कमा रहे हैं, जो इनकी फैन फॉलोइंग है, सब हमारे दम पर है। मगर, जब जनता के साथ खड़े होने की बारी आती है, तो इनका जमीर सो जाता है।
- कोई प्रमोशन में व्यस्त तो कोई सती-सावित्री का नाटक कर रही: राठौर आगे कहती है कि हांसी जिले के चैनत गांव में जब पीने के पानी की बड़ी किल्लत हुई, तब इनमें से कोई सा कलाकार नहीं बोला। न किसी ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डाली, न किसी ने सरकार से सवाल पूछा। फिर जंतर-मंतर पर हमारे मासूम बालकों के पेपर लीक का मुद्दा उठा, तब भी ये चुप रहे। कोई अपने सूट का प्रमोशन करने में व्यस्त है तो कोई सती-सावित्री बनने का नाटक कर रही है।
- सरकार का लट्ठ बजने के डर से इनकी बोलती बंद हो जाती हैं: राठौर ने कहा कि “इन्हें सिर्फ अपने पैसे और स्वार्थ से मतलब है। जब इनकी कोई नई फिल्म या गाना आता है, तो ये प्रमोशन के लिए जनता के घर-घर में घुसकर ढिंढोरा पीटते हैं। मगर, जहां NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, मां-बाप के बच्चे परेशान हो रहे हैं। वहां इनके मुंह से आवाज नहीं निकलती। सरकार का लट्ठ बजने के डर से इनकी बोलती बंद हो जाती है।
- तुम्हारे दरवाजे पर आएं, तो खींच-खींच के लाठी मारो : सीमा ने कहा कि “मेरी बात बहुतों को कड़वी लगेगी, पर मैं हरियाणा की पूरी जनता से कहना चाहती हूं कि ऐसे कलाकारों के गानों को सपोर्ट करना बिल्कुल बंद कर दो। और जब ये अपनी फिल्मों या गानों के प्रमोशन के लिए तुम्हारे दरवाजे पर आएं, तो खींच-खींच के लाठी मारो। गालियां देते हुए कहती हैं कि तुम्हारे बच्चों के हक और दुख-सुख में खड़े नहीं हो सकते, उन्हें सिर पर बैठाने का कोई फायदा नहीं है।
- डांडा नौली वाला एक नंबर का मर्द है, बाकी में कोई दम ना : सीमा ने आगे कहा कि अगर हरियाणा में कोई सबसे लॉयल और असली मर्द है, तो वो है ‘डांडा नौली वाला’। मेरा उससे कोई निजी रिश्ता नहीं है, न मैं उसे फॉलो करती हूं, पर वो बंदा शानदार है, मुंह पर सच बोलता है। उसकी मां को सलाम है, जिसने ऐसी औलाद को पैदा किया, जो सरकार के सामने भी आंख में आंख डालकर सच गाने की हिम्मत रखता है। बाकी के ये जितने कलाकार हैं, इनके अंदर कोई दम नहीं है। इनके खुद के घर में बात आवे न, तो यह खड़े हो जावेंगे।

जंतर मंतर पर पहुंचने से पहले राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में मीडिया पास के जरिए पहुंचीं थी। इस दौरान सीमा राठौर ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
राहुल गांधी के इवेंट में भी पहुंची थीं सीमा राठौर…
- राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी पहुंचीं थी: जंतर मंतर पर पहुंचने से पहले राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में मीडिया पास के जरिए पहुंचीं थी। इस दौरान सीमा राठौर ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक पोस्ट दिखाते हुए विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के कथित पेपर लीक तथा उनकी कथित कीमतों का जिक्र किया।
- पोस्ट दिखाकर बताईं पेपर लीक की कीमतें: सीमा राठौर ने कहा कि वर्ष 2026 में नीट का पेपर कथित रूप से ₹40 लाख में बिका, जबकि जेईई (2021) का पेपर ₹15 लाख में बिकने का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पटवारी परीक्षा 2025 का पेपर ₹15 लाख, बिहार शिक्षक भर्ती 2024 का पेपर ₹10 लाख और ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर ₹25 लाख में बिकने का दावा पोस्ट में किया गया है।
- ‘युवाओं का भविष्य खत्म हो रहा है’: पोस्टर दिखाते हुए सीमा राठौर ने कहा, “दोस्तों, आपके पेपर इतने-इतने पैसों में बिक रहे हैं और आपका भविष्य खत्म हो रहा है। पढ़ाई करने की कोई जरूरत नहीं है, पैसा चलता है और आप तमाशा देखते रहिए।”
- राहुल गांधी की तारीफ में कही यह बात: अपने बयान के अंत में सीमा राठौर ने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे की पूरी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने बहुत अच्छा काम किया है। आप पीछे देख सकते हैं, जब भी राहुल गांधी आते हैं, कुछ नया लेकर आते हैं।”

सीमा ठाकुर हरियाणाी सिंगर मीता बरोदा पर अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा चुकी है।
कौन हैं सीमा उर्फ आयशा राठौर
सीमा राठौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वह खुद को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ बताती हैं। उसका फेसबुक पर सीमा राठौर नाम से अकाउंट है, जिसमें उसके 8.77 लाख फॉलोअर्स हैं। मगर, वह इंस्ट्राग्राम पर खुद को आएशा राठौर बताती हैं। इसी नाम से उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है।
इसमें उसे 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि उसने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट इस अकाउंट पर अपलोड की हुई हैं। इनमें डांस, एक्टिंग के अलावा फिजिकल फिटनेस के भी कई वीडियो हैं।
वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर-अभिनेता मीता बरोदा पर काम दिलाने के नाम पर संबंध बनाने का आरोप लगा चुकी हैं। आरोप था कि जब वह हरियाणवी इंडस्ट्री में नई थी, तो एक कार्यक्रम में काम दिलाने के बदले मीता बरोदा ने उनसे पहले संबंध बनाने की बात कही थी।
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था और उसके बाद उन्होंने मीता बरोदा से संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया था। हालांकि, उस समय मीता बरोदा ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया था।
————————–
ये खबर भी पढ़ें….
हरियाणवी इन्फ्लुएंसर बोलीं-सिंगर मीता ने काम के बहाने होटल बुलाया:बार-बार संबंध बनाने का दबाव डाला; बरोदा बोले- सीमा राठौर झूठी, FIR कराऊंगा

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर-एक्टर मीता बरोदा और मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। दोनों एकदूसरे पर लगातार हमलावर है और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बीच ‘जीजा जी’ सॉन्ग और कथित समझौते को लेकर शुरू हुई तकरार में अब तीसरी एंट्री भी हो गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
