- Hindi News
- Career
- Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए
- 23 अगस्त को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिन के रूस के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।
- इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे।
- इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव के साथ मिलकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे।
- IRIGC-TEC का पूरा नाम इंडिया-रशिया इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ओन ट्रेड, इकोनॉमिक, साइंटिफिक, टेक्नोलॉजी एंड कल्चरल को-ऑपरेशन है।
- इस बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
- एस जयशंकर की ये यात्रा भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
- एस जयशंकर की ये यात्रा रूस के डिप्टी प्राइममिनिस्टर डेनिस मंटुरोव से भी मिलेंगे।
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने यानी, सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ सकते हैं।

इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर (बाएं) रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव (दाएं) के साथ रीजनल एवं ग्लोबल मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।
2. नौसेना को ‘मंगरोल’ वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मिला
- 22 अगस्त कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने भारतीय नौसेना को तीसरा स्वदेशी एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘मंगरोल’ सौंपा।
- ये नौसेना के लिए बनाए जा रहे 8 माहे-क्लास के कम गहराई वाले एंटी-सबमरीन युद्धपोतों में तीसरा जहाज है।
- इसका मुख्य काम उथले समुद्री और तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है।
- 78 मीटर लंबा ये जहाज 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
- ये अंडरवाटर सर्विलांस, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, माइन वॉरफेयर और लॉ इंटेनसिटी मैरीटाइम ऑपरेनशन्स में सक्षम है।
- जहाज में वॉटर-जेट प्रोपल्शन, आधुनिक सोनार, रडार, टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट लगाए गए हैं।
- ‘मंगरोल’ का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के ऐतिहासिक तटीय शहर मंगरोल के नाम पर रखा गया है।

INS मंगरोल का नाम पुराने INS मांग्रोल माइंसवीपर से लिया गया है। ये युद्धपोत 2004 में नौसेना से रिटायर हुआ था।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
- 22 अगस्त को भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- त्रिसा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल हार गई। वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया।
- भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता था।
- ब्रॉन्ज त्रिसा-गायत्री उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है।
त्रिसा जॉली –
- 2015 में मात्र 13 साल की उम्र में केरल स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब जीता।
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में त्रिसा ने महिला डबल्स में ब्रॉन्ज और सिंगल्स में सिल्वर जीता होगा।
गायत्री गोपीचंद-
- 2015 से 2017 तक अंडर-13 और अंडर-15 लेवल पर भारत की नंबर-1 खिलाड़ी बनीं।
- 2016 में अंडर-15 महिला डबल्स में इंटरनेशनल लेवल ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- जनवरी 2025 में दोनों की जोड़ी करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर-9 रैंकिंग पर पहुंची।

ब्रॉन्ज मेडल जीतकर त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विनर क्लब में शामिल हुईं।
4. भारतीय रेसलर मुकुल दहिया पर अस्थायी निलंबन
- 22 अगस्त को भारतीय रेसलर मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल हुए। NADA ने उन पर अस्थायी रूप से सस्पेन्ड कर दिया है।
- दहिया 86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते हैं। दहिया मेफेंटरमाइन स्टिमुलेंट टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए।
- दहिया इस समय आर्मेनिया के येरेवान में हैं, जहां भारत के एशियन गेम्स के लिए चुने गए फ्रीस्टाइल पहलवान एक्सपोजर कैंप में शामिल हैं।
- दहिया ने 2026 में 86 किग्रा कैटेगरी में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता था और जून 2026 में उलानबटार ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

दहिया के निलंबन के बाद एशियन गेम्स की 86 kg वेट कैटेगरी में भारत का हिस्सा लेना मुश्किल होगा।
निधन (DEATH)
5. फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो का निधन
- 22 अगस्त को पुर्तगाल के 25 वर्षीय फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई।
- वे लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे।
- कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की।
- क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था।

क्यूविन वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच का भी हिस्सा रहे हैं।
मिसलीनियस
6.12 मिनट के विज्ञापन की टाइम लिमिट हटी
- 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।
- ये फैसला केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन के नोटिफिकेशन के साथ प्रभावी हो गया है।
- इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि टीवी प्रसारण क्षेत्र में हुए बदलावों को देखते हुए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट पर एक बार पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
- मंत्रालय के मुताबिक, टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है।
- टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी।
- केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं।
- अब टाइम लिमिट हटने के बाद टीवी चैनल ज्यादा लंबे समय तक एड दिखा सकेंगे।
7. FSSAI ने 150 कंपनियों को नोटिस दिया
- 22 अगस्त को भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।
- सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं।
- जिन कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, कोका-कोला इंडिया जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
- इसके अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
- वहीं केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस ब्रांड्स को भी नोटिस मिले हैं।
- FSSAI ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे हैं। FSSAI ने अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया है।
- वहीं केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस संस्थानों को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं।
- साथ ही डोमिनोज के पांच लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं। FSSAI के मुताबिक, नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अपनी गलतियां सुधारने के कदम उठाए हैं।

आज का इतिहास
- 1608 में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत पहुंचा था। इसके कैप्टन विलियम हॉकिंस थे।
- 1690 में जाब चर्नॉक ने अंग्रेजी व्यापारिक चौकी की स्थापना की, जिसे कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आधिकारिक स्थापना माना जाता है।
- 1908 में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु का जन्म हुआ था।
————————–
ये खबर भी पढ़ें..
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया:लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी, 22 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

