Headlines

Balrampur Police Arrest Fourth Accused In NDPS Drug Smuggling Case


मई से अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

बलरामपुर में नशीले इंजेक्शन की अंतरराज्यीय तस्करी के मामले में बलरामपुर पुलिस ने चौथे आरोपी को झारखंड के गढ़वा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजू कुमार गोंड (46) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन खपाने वाले गिर

.

मामले की शुरुआत 17 मई 2026 को हुई थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस ने बड़कीमहरी गांव में घेराबंदी की। पुलिस ने गढ़वा से अंबिकापुर जा रहे दो लोगों को बाइक पर रोककर जांच की। इस दौरान राहुल गुप्ता के कब्जे से 481 बुप्रेनॉर्फिन और 504 फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन बरामद किए गए।

मई में 985 नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में अपराध क्रमांक 81/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने 24 मई को राहुल गुप्ता और 28 जुलाई को किशुन राम उर्फ बबलू ठाकुर को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसके बाद जांच में सामने आए आरोपी राजू कुमार गोंड, निवासी मदरसा रोड, गढ़वा को 12 अगस्त को पुलिस ने गढ़वा से हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

बलरामपुर पुलिस के अनुसार, मामले में एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। पुलिस नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। प्रकरण में जाँच लगातार जारी है और पुलिस ने अन्य संलिप्त आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *