![]()
रोहतक में खिलाड़ियों को सम्मान देने और स्टेडियमों की हालत सुधारने की मांग को लेकर भारतीय खेल यूनियन, खेल क्रांति फाउंडेशन और योद्धा ग्रुप की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें ट्रैक्टर, गाड़ी और बाइक शामिल हुई। तिलियार से लेकर शहर के बीचों बीच से होते हुए यात्रा गांव डोभ स्थित सोसायटी ऑफिस के फार्म पर संपन्न की गई। योद्धा ग्रुप के जिलाध्यक्ष निश्चय नरवाल ने बताया कि शहीदों को सम्मान दिलाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यात्रा निकाली गई है, क्योंकि खिलाड़ियों को स्टेडियमों में पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही। राजीव गांधी स्टेडियम की बात करें तो बिना मरम्मत के कोर्ट और मैदान जर्जर हो रहे है। वहीं, नशे पर रोक लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया है। नरवाल बोले- युवाओं के रगों में बहने लगा नशा निश्चय नरवाल ने कहा कि युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ होना चाहिए, लेकिन युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। युवाओं की रगो में खून की जगह नशा बहने लगा है। नशीले पदार्थों को युवाओं तक पहुंचने से रोकने की मांग की गई है, ताकि युवा नशे के चंगुल में न फंसे और बेहतर खिलाड़ी बन सके। खिलाड़ियों के सम्मान का संकल्प बनी यात्रा भारतीय खेल यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विश्वास भाली ने कहा कि यात्रा देश के प्रति सम्मान, तिरंगे के प्रति गौरव और खिलाड़ियों के सम्मान का संकल्प है। भारतीय खेल यूनियन का मानना है कि जिस देश के खिलाड़ी दुनिया में भारत का तिरंगा ऊंचा करते हैं, उन खिलाड़ियों को भी समाज और राष्ट्र में उचित सम्मान एवं अवसर मिलना चाहिए। विश्वास भाली ने कहा कि देश के युवा खेलों से जुड़ें, खिलाड़ी आगे बढ़ें और भारत खेलों की दुनिया में नई ऊंचाइयों को हासिल करें, यही यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों का तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर आभार प्रकट किया।
Source link
रोहतक में भारतीय खेल यूनियन ने निकाली तिरंगा यात्रा:युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश; बोले-युवाओं के रगों में बह रहा नशा
