छतरपुर जिले के बमनौरा कलां में बुधवार करीब 12 बजे एक शराब दुकान पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। यह दुकान बमनौरा थाना से करीब 600 मीटर दूर है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में कुछ लोग दुकान में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और बड़ी स
.
हंगामे के दौरान दुकान के बाहर खड़े एक बुलेरो वाहन को भी तोड़ दिया गया। इस अचानक हुई तोड़फोड़ से इलाके में डर का माहौल बन गया। इस घटना में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी शामिल थे।
घटना की जानकारी मिलते ही बमनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को, एसआई राजकपूर सिंह बघेल, रामटोरिया चौकी प्रभारी, घुवारा चौकी प्रभारी मोहर सिंह सिकरवार और एसडीओपी रोहित सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

घटना में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी शामिल थे।
एक दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि इस मामले में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तोड़फोड़ से हुए नुकसान का भी हिसाब लगाया जा रहा है। इधर, दुकान संचालक का दावा है कि उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
यह खबर भी पढ़िए…
अशोकनगर में शराब दुकान में तोड़फोड़, कैमरे तोड़े

अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के चुरारी गांव के पास एक शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में बुधवार रात पुलिस ने 21 नामजद और 4-5 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दुकान संचालक ने शिकायत में बताया है कि कैमरे तोड़े गए, शराब की पेटियां बाहर फेंकी गईं, मुनीम से गाली-गलौज की गई और 5 हजार रुपए गायब हो गए। पूरी खबर पढ़िए…
