Headlines

Barmer NH-68 Accident | Bike-Pickup Collision Leads To Fatalities


बाड़मेर जिले में 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार 4 युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आए टैंकर ने चारों को कुचल दिया। एक युवक के सिर के चीथड़े बिखर गए।

.

हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-68 पर शनिवार शाम 7:50 बजे हुआ।

दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क पर गिरे चारों

ASP नितेश आर्य ने बताया- कुर्जा फांटा के पास 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। दोनों बाइक पर 4 लोग सवार थे। टक्कर के बाद सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आया टैंकर चारों को कुचलते हुए निकल गया।

क्षतिग्रस्त बाइक और टैंकर को पुलिस ने थाने में खड़ा करवाया

हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और चारों घायलों को इलाज के लिए राजकीय हॉस्पिटल बाड़मेर पहुंचाया। डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 1 घायल को एडमिट कर लिया। हादसे की सूचना पर ASI गुलाब खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक और टैंकर को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। टैंकर ड्राइवर को भी पुलिस ने मौके से डिटेन कर लिया।

सूचना मिलने के बाद सदर और कोतवाली थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

सूचना मिलने के बाद सदर और कोतवाली थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

मरने वाले तीनों युवक बालोतरा जिले के रहने वाले

हादसे में रूपा राम (25) पुत्र मोहन लाल विश्नोई, रमेश (30) पुत्र विरमा राम विश्नोई निवासी भलीसर, पुलिस थाना धोरीमन्ना (बालोतरा) और धन राज पुत्र उदाराम जाट (30) निवासी अरनियाली, पुलिस थाना धोरीमन्ना (बालोतरा) की मौत हुई है, जबकि मांगी लाल पुत्र खरता राम जाट (28) निवासी अरनियाली (बालोतरा) घायल है।

हादसे की ये खबर भी पढ़ें …

स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 18 बच्चे घायल:बस के अंदर फंसे बच्चों को लोगों ने निकाला; 8 स्टूडेंट गंभीर हालत में जयपुर रेफर

जयपुर जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *