Headlines

BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे:पंजाब चुनाव में किसी से गठबंधन से इनकार; अकाली दल को झटका




पंजाब में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन को दोबारा बहाल करने की किसी भी संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पटियाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बी.एल. संतोष ने कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और राज्य में अपनी सरकार बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है और हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है।
खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *