कुलपति ने घरौंडा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया:अनुसंधानों-लैब कार्यों का लिया जायजा, कम तापमान में पपीते की खेती पर शोध की सराहना की
सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र (सीईवी), घरौंडा पर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, उचानी (करनाल) के कुलपति डॉ. एस.के. मल्होत्रा ने दौरा कर यहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उप-निदेशक उद्यान डॉ. राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। कुलपति ने केन्द्र पर चल रहे छात्र प्रायोगिक परीक्षण, प्रयोगशाला और विभिन्न कृषि गतिविधियों को देखा और…
