इंदौर में मराठी समाज की एकजुटता:हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित दिंडी यात्रा
सर्व मराठी भाषी संघ के तत्वावधान में शनिवार देर शाम को इंदौर ने मराठी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का ऐतिहासिक दृश्य देखा। राजवाड़ा से शाम 6.30 बजे शुरू हुई हरसिद्धि चौराहा स्थित पंढरीनाथ मंदिर तक निकली भव्य दिंडी यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्री हरि विट्ठल के जयघोष, भजन-कीर्तन,…
