भैंसोदामंडी में मंदिर से चोरी का 18 घंटे में खुलासा:70 हजार रुपए की चांदी बरामद, नाबालिगों से चोरी कराता था मुख्य आरोपी
झालावाड़ जिले की भैंसोदामंडी चौकी पुलिस ने बोरदा गांव के देवनारायण मंदिर में हुई चांदी चोरी का 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी हुआ 174 ग्राम चांदी का सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। इस मामले में तीन नाबालिग को निरूद्ध किया है।…
