बालाघाट में 'हर घर तिरंगा' अभियान की साइकिल रैली:कलेक्टर ने नेतृत्व कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
बालाघाट में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत रविवार को साइकिल तिरंगा रैली के साथ हुई। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का संदेश देने के लिए कलेक्टर कुमार सत्यम ने स्वयं साइकिल चलाई। रिमझिम बारिश के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।…
