Headlines

बालाघाट में 'हर घर तिरंगा' अभियान की साइकिल रैली:कलेक्टर ने नेतृत्व कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश




बालाघाट में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत रविवार को साइकिल तिरंगा रैली के साथ हुई। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का संदेश देने के लिए कलेक्टर कुमार सत्यम ने स्वयं साइकिल चलाई। रिमझिम बारिश के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मुख्यालय के मुलना स्टेडियम से शुरू हुई इस रैली में लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बनाया। प्रतिभागियों में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी और नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल थे। यह साइकिल रैली मुलना स्टेडियम से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन मार्केट, काली पुतली चौक और जयस्तंभ चौक से होते हुए पुनः आंबेडकर चौक के रास्ते स्टेडियम पहुंची, जहाँ इसका समापन किया गया। 17 अगस्त तक चलेगा अभियान कलेक्टर कुमार सत्यम ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश देना है। प्रतिभागियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करें। इस रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित रहे। रैली की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *