Charkhi Dadri Firing Case | Badhra Land Dispute Court Hearing Attack


तीनों हमलावर कैमरे में कैद हो गए। जबकि स्कॉर्पियो सवार खून से लथपथ दिखे।

हरियाणा के चरखी दादरी में सिटी थाना के सामने हुई 30 राउंड फायरिंग केस में 2 बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घायल स्कॉर्पियो सवार बाढ़ड़ा थाना में दर्ज जमीनी विवाद को लेकर पेशी पर आए हुए थे। सातों पर पहले से 43 केस दर्ज हैं।

.

पेशी भुगतकर वापस लौटते समय यह वारदात हुई। चरखी दादरी के डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि स्कोर्पियो सवार तीन घायलों पर 27 जनवरी 2025 को जमीनी विवाद में केस दर्ज हुआ था। तीनों के साथ उनके 4 दोस्त पेशी भुगतने आए थे, जो गोलीबारी का शिकार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाले 3 आरोपी पहले से ही घटनास्थल पर ताक लगाकर बैठे थे। उन्हें इनकी पेशी और स्कॉर्पियों नंबर का भी पता था। जैसे ही गाड़ी थाने के सामने से गुजरी, बाइक सवार बदमाश ने गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की। घायल चार युवकों को रोहतक अस्पताल में वेटिंलेटर पर रखा गया है।

उधर, रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नवीन बॉक्सर के नाम से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें नवीन कहता है-

आज दादरी के अंदर अमित फतेहगड़िया के ऊपर अटैक हुआ है, इसके 2 साथी मरे हैं। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। सभी कान खोलकर सुन लेना, ये लड़ाई अभी शुरू हुई है। इनके साथ चलने वाला हमारा दुश्मन होगा।

गोलीबारी के बाद के PHOTOS…

गाड़ी में बैठे युवकों पर 30 राउंड फायरिंग की गई। गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए।

गाड़ी में बैठे युवकों पर 30 राउंड फायरिंग की गई। गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए।

घायल युवकों को गाड़ी से निकालती पुलिस। एक युवक के हाथ में गोली लगी।

घायल युवकों को गाड़ी से निकालती पुलिस। एक युवक के हाथ में गोली लगी।

एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागता दिखा।

एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागता दिखा।

अब जानिए किस केस में पेशी पर आए थे…

2025 के केस में पेशी पर आए थे घायल

पुलिस के अनुसार, तीन घायल वर्ष 2025 में प्रॉपर्टी पर कब्जे को लेकर दूसरे गुट से भिड़ गए थे। विवाद बढ़ने पर तीनों ने हमला कर दिया। इसी केस में गुरुवार को उनकी दादरी कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट से लौटते समय सिटी थाने के सामने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

बाढड़ा थाने में 3 पर केस, 4 दोस्त भी शिकार हुए

घायलों में फतेहगढ़ निवासी अमित, हिसार के टोकस निवासी कीर्तिमान और गंगवा निवासी विजय उर्फ सन्नी के खिलाफ बाढड़ा थाना में हमला करने का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, तीनों इसी केस में पेशी पर आए थे। उनके साथ 4 दोस्त भी मौजूद थे, जो वारदात में घायल हो गए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला…

बाइक पर आए बदमाश, स्कॉर्पियो रुकवाकर बरसाईं गोलियां

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने थाने के सामने स्कॉर्पियो के आगे बाइक अड़ाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। एक हमलावर की फुटेज भी सामने आई।

फायरिंग में 7 लोग घायल, रोहतक PGI रेफर

फायरिंग में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें अंकित (चरखी दादरी), कीर्तिमान (हिसार), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), सनी (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़) और अमित (फतेहगढ़) शामिल हैं। सभी को पहले दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें रोहतक के कायनोस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, इनमें से चार को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

किस रंजिश में मारा? अभी सामने नहीं आया

अभी तक ये सामने नहीं आया है कि किस कारण घायलों पर अटैक किया गया। हालांकि, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, जिसमें तीनों शूटरों का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

————-

यह भी पढ़ें- हरियाणा में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:30 गोलियां मारीं, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; 3 हमलावर रिवॉल्वर लहराते भागे,VIDEO

हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियां मारी गईं। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *