मंडी में 2 लाख से अधिक भांग के पौधे नष्ट:कुल्लू STF का एक्शन, कायल के पेड़ों के बीच चल रही थी खेती




कुल्लू की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंडी जिले के थाची-पंजाई क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 2 लाख से अधिक भांग के पौधे नष्ट किए गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने थाची क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, बूंग नामक स्थान पर कायल के पेड़ों के बीच लगभग 2.5 बीघा निजी भूमि के 5-6 सीढ़ीनुमा खेतों में अवैध रूप से भांग की खेती पाई गई। टीम ने इन सभी पौधों को तत्काल नष्ट कर दिया मौके पर पौधों की गिनती की गई, जिनकी संख्या 2 लाख से अधिक पाई गई। टीम ने इन सभी पौधों को तत्काल नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस थाना औट, जिला मंडी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि भूमि की निशानदेही के बाद संबंधित भूमि मालिक की पहचान की जाएगी और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 10 लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट किया डीएसपी हेम राज वर्मा ने यह भी जानकारी दी कि एसटीएफ कुल्लू ने अब तक अपने अभियान के तहत करीब 11 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर उगाए गए 10 लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट किया है। उन्होंने पुष्टि की कि अवैध भांग की खेती के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *