सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेचकर एक महिला से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पूर्व पार्षद एवं हिस्ट्रीशीटर अलीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
.
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरारी काट रहा था। आरोपी अलीम खान के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कई आपराधिक मामले दर्ज
सीओ नॉर्थ शिवम जोशी के अनुसार-चटाईगंज निवासी जीनत ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरपीएससी कॉलोनी, वैशाली नगर निवासी अलीम खान ने उसे केसरपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे बनी दुकानें बेची थीं और इसके बदले 42 लाख रुपए ले लिए थे।
जब पीड़िता को पता चला कि ये दुकानें सरकारी भूमि पर बनी हैं, तो उसने विक्रेता अलीम खान से बात की और अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी अलीम खान ने पैसे लौटाने से साफ मना करते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अलीम खान फरार चल रहा था। इस प्रकरण की जांच कर रहे सिविल लाइंस थानाधिकारी शंभू सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश और कॉन्स्टेबल सौदान की टीम को सूचना मिली कि आरोपी पीसांगन के अलीपुरा गांव में छिपकर फरारी काट रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम अब आरोपी से उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
…………
पढें ये खबर…
नगर निकाय के पूर्व कमिश्नर से ठगी की कोशिश:ठग ने CI बनकर दी धमकी, 75 हजार का फर्जी मैसेज भेजा

अजमेर में साइबर ठगों ने नगर निकाय के रिटायर्ड पूर्व कमिश्नर को निशाना बनाते हुए ऑनलाइन ठगी की कोशिश की। ठग ने पुलिस थाना प्रभारी की प्रोफाइल फोटो लगाकर कॉल किया और खुद को थाना प्रभारी बताकर धमकाने लगा। ठग ने पहले खुद को सरकारी स्कूल का टीचर बताकर टाइल्स का ऑर्डर दिया। पूरी खबर पढें
