Headlines

Chitrakoot Truck Accident Deaths & Mandakini River Flood Alert


जितेन्द्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज सहारनपुर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं-

चित्रकूट में खतरे के करीब पहुंचा जलस्तर, रामघाट के निचले इलाकों में अलर्ट, मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ा मंदाकिनी का पानी

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के पहाड़ी और जंगली इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और नदी किनारे रहने वाले तथा कारोबार करने वाले लोगों ने एहतियातन अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की शाम 5:15 बजे रामघाट गेज स्थल पर मंदाकिनी नदी का जलस्तर 125.950 मीटर दर्ज किया गया था। खतरे का निशान 126.500 मीटर है, जिससे पता चलता है कि नदी का पानी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर नीचे था। पढ़ें पूरी खबर…

पुलिस लाइन में नए जिम का उद्घाटन:स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों की फिटनेस बढ़ाने की पहल

चित्रकूट पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए एक नए जिम का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनसेवा, कानून व्यवस्था और सुरक्षा में लगे रहते हैं, ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।

ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीएम गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि स्वस्थ और फिट पुलिसकर्मी ही अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

मऊ में डंपर की टक्कर से दो की मौत:पांच लोगों को मारी टक्कर, हादसे के बाद जुटी भीड़, पहचान में जुटी पुलिस

चित्रकूट के मऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर जा रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। देर शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

चमरौहा रपटा 36 घंटे से जलमग्न:यूपी-एमपी का संपर्क कटा, ग्रामीण और मरीज परेशान

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में बरदहा नदी में आई बाढ़ के कारण चमरौहा गांव के पास बना रपटा पिछले 36 घंटे से जलमग्न है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी उफान पर है।

इस मार्ग के बंद होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग फंसे हुए हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन स्कूल गए कई बच्चे पानी बढ़ने के कारण रास्ते में फंस गए थे, जिन्हें घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

पांच दिन से लापता युवक:परिजनों ने आमजन से मदद मांगी, तलाश में जुटी पुलिस

चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम लोहदा से मार्तंड सिंह रघुवंशी पिछले पांच दिनों से लापता हैं। उनके परिजनों ने मार्तंड की तलाश में आमजन से मदद की अपील की है। अंगद सिंह के पुत्र मार्तंड सिंह रघुवंशी के अचानक लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की।

हालांकि, अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक के लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *