![]()
पटना में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर (छेरा पंहरा) और रथ खींचकर यात्रा को रवाना किया। 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रथयात्रा के आगे-आगे पारंपरिक बैंड-बाजे और देश-विदेश से आई कीर्तन मंडलियां ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे…’ महामंत्र का संकीर्तन करते हुए चलती रहीं। क्रेन से 108 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगा। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। 40 फीट ऊंचे आधुनिक हाइड्रोलिक रथ को बेंगलुरु, कोलकाता सहित विदेशों से मंगाए गए विशेष गुलाब, गेंदा, ऑर्किड और गुलदाउदी जैसे सुगंधित फूलों से सजाया गया था।…ऊपर क्लिक कर देखें वीडियो…
Source link
CM सम्राट ने भगवान के दरबार में लगाया झाड़ू, VIDEO:2 लाख श्रद्धालु जगन्नाथ रथयात्रा में हुए शामिल, फूलों की बारिश हुई; क्रेन से लगा महाभोग
