Headlines

CM सैनी और ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर की हाईलेवल मीटिंग:हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ेगी पार्टनरशिप; एजुकेशन, स्किल और इन्वेस्टमेंट में सहयोग पर बनी सहमति




हरियाणा के युवाओं के लिए अब विदेश में पढ़ाई और नौकरी के नए रास्ते खुलेंगे। बुधवार को चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी और भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। इस दौरान हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, एग्रीकल्चर, क्लीन एनर्जी और इन्वेस्टमेंट समेत कई अहम सेक्टर में पार्टनरशिप मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में सीएम नायब सैनी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत रिश्तों का सीधा फायदा हरियाणा के युवाओं, विद्यार्थियों और किसानों तक पहुंचाना सरकार का मुख्य मकसद है। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने सीएम सैनी को ऑस्ट्रेलिया आने का न्योता भी दिया। इस उच्चस्तरीय बैठक में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव अजय कुमार, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, संयुक्त निदेशक हिना बिंदलिश और ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रतिनिधि शामिल हुए। अब जानिए जिन 6 मुख्य मुद्दों पर रहा फोकस…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *