Headlines

फाजिल्का में महिला समेत 2 गिरफ्तार:115 ग्राम हेरोइन और 22 हजार ड्रग मनी बरामद, एक आरोपी पर पहले भी 5 किलो हेरोइन का केस




फाजिल्का में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 ग्राम हेरोइन और 22 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार, जलालाबाद के गांव सुखेरा बोदला निवासी साजन, फाजिल्का के गांव नया सलेमशाह निवासी अपनी साथी सुरजीत कौर को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि साजन महिला को हेरोइन की खेप देकर जाता था। इसके बाद सुरजीत कौर नशे को आगे सप्लाई करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आते थे और उनकी सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस पुलिस के मुताबिक, आरोपी साजन के खिलाफ वर्ष 2022 में 5 किलो हेरोइन बरामदगी का मामला भी दर्ज हो चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा नेटवर्क की भी जांच कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *