Headlines

Deepika Padukone Flaunts Baby Bump in Latest Ad Shoot


37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दीपिका ने एक होटल चेन के लिए यह एड शूट किया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दीपिका ने यह विज्ञापन तब शूट किया था जब वे 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

एड में दिखा दीपिका का स्टाइलिश लुक इस नए विज्ञापन में दीपिका पादुकोण काफी स्टाइलिश और अलग लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक लग्जरी प्रॉपर्टी के अंदर ब्लू कलर का पैंटसूट पहनकर शूटिंग की है। वीडियो में वे होटल के अलग-अलग हिस्सों में वॉक करती और डांस करती दिख रही हैं। इस पूरे विज्ञापन में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी, जिस पर दो पिंक लाइनें बनी थीं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था।

दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर दुआ की यह तस्वीर शेयर की गई थी।

दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर दुआ की यह तस्वीर शेयर की गई थी।

‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ से हुईं बाहर दीपिका हाल ही में अपनी कुछ फिल्मों को छोड़ने को लेकर भी चर्चा में रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है। वे फिल्म के लिए रोज 8 घंटे काम करने की फिक्स शिफ्ट और कुछ अन्य शर्तें चाहती थीं, जिसे टीम ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी ‘कल्कि 2’ से दीपिका के बाहर होने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि समय की कमी और सीक्वल में उनके किरदार का रोल छोटा किए जाने के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी।

दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ का चेहरा दिवाली 2025 के मौके पर पहली बार दुनिया को दिखाया था।

दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ का चेहरा दिवाली 2025 के मौके पर पहली बार दुनिया को दिखाया था।

शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में आएंगी नजर इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स से अलग होने के बाद दीपिका को शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए फाइनल किया गया है। यह शाहरुख खान के साथ उनकी छठी फिल्म होगी। हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिससे लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

इसके अलावा दीपिका इन दिनों अल्लू अर्जुन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘राका’ की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें

दीपिका-रणवीर नए घर में दिखे:एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने नए घर की बालकनी में नजर आए। दोनों घर के इंटीरियर के काम की प्रोग्रेस देखने पहुंचे थे। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उनमें दीपिका सफेद को-ऑर्ड आउटफिट में दिखीं, जबकि रणवीर ने लाल टी-शर्ट, काली पैंट और काली कैप पहनी हुई थी। वहीं प्रेग्नेंट दीपिका का बेबी बंप भी नजर आया। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *