Headlines

DM ने सुनीं जनसमस्याएं, मिले 69 आवेदन:शेखपुरा में आवेदनों के तुरंत निपटारे के दिए निर्देश




शेखपुरा में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम हुआ। इसमें दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम को बताईं। कुल 69 आवेदन मिले। निष्पक्ष जांच और तय समय में समाधान के निर्देश इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ना, पेयजल आपूर्ति, जमीन विवाद, राशन कार्ड, बच्चों की पढ़ाई सहयोग राशि और नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय जैसी कई शिकायतें शामिल थीं। डीएम ने हर फरियादी की समस्या ध्यान से सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निष्पक्ष जांच और तय समय में समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने कहा, जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। आवेदनों का निपटारा तय समय में हो, ताकि किसी को बार-बार दफ्तर न आना पड़े। इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *