Headlines

Donald Trump Media TMTG Loss


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मीडिया कंपनी ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) को अप्रैल-जून 2026 में 2,261 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 16.15 करोड़ रुपए रही।

जनवरी से जून 2026 के बीच TMTG का कुल नेट लॉस 6,118 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 23.75 करोड़ रुपए थी। यानी छह महीने में कंपनी का घाटा उसकी कुल कमाई से करीब 258 गुना रहा।

कंपनी ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी रिपोर्ट में बताया कि तीन महीने का घाटा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले काफी बढ़ा है। वहीं, कमाई में 89% की बढ़ोतरी हुई है।

डिजिटल एसेट्स से 1800 करोड़ रुपए का नुकसान

कंपनी के मुताबिक, उसके घाटे का सबसे बड़ा कारण डिजिटल एसेट्स, उन्हें गिरवी रखकर किए गए निवेश और शेयरों से जुड़ा नुकसान रहा। इनसे जुड़े 1,809 करोड़ रुपए के बिना बिके नुकसान को कंपनी ने दर्ज किया।

इसके अलावा करीब 111 करोड़ रुपए का ब्याज और 77 करोड़ रुपए का स्टॉक-बेस्ड पेमेंट भी कंपनी के खर्च में जुड़ा।

कंपनी की कमाई कहां से हुई?

TMTG की लगभग पूरी कमाई उसके मीडिया कारोबार से हुई। इसमें करीब 13.6 करोड़ रुपए विज्ञापन और 1.7 करोड़ रुपए सब्सक्रिप्शन से मिले।

कंपनी का मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल है। इसके अलावा वह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ट्रुथ+ और फिनटेक ब्रांड Truth.Fi चलाती है।

कंपनी ने पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में भी विस्तार किया है।

ट्रुथ सोशल की विजिट एक तिहाई से ज्यादा घटी

ट्रम्प ने 2022 में ट्रुथ सोशल शुरू किया था। यह उनका अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। लेकिन यह X और फेसबुक जितना बड़ा नहीं बन पाया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऑनलाइन आंकड़े जुटाने वाली कंपनी सिमिलरवेब की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जुलाई 2026 में ट्रुथ सोशल की वेबसाइट पर आने वाले लोगों की संख्या पिछले साल के मुकाबले एक तिहाई से ज्यादा घट गई।

TMTG के शेयर अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर DJT नाम से बिकते और खरीदे जाते हैं। कंपनी के खराब नतीजे सामने आने के बाद सोमवार को इसके शेयर करीब 8% गिर गए।

ट्रम्प की पोस्ट जल्दी पाने के लिए कंपनियां दे रही हैं लाखों रुपए

TMTG ने 1 अगस्त से ट्रुथ API नाम की सर्विस शुरू की है। आसान भाषा में समझें तो यह कंपनियों को ट्रम्प की ट्रुथ सोशल पोस्ट सीधे और जल्दी पहुंचाने का काम करती है।

कंपनी के अंतरिम CEO केविन मैकगर्न के मुताबिक, अब तक 10 कंपनियां यह सर्विस ले चुकी हैं। इसके लिए वे हर महीने करीब 57 लाख से 95 लाख रुपए तक दे रही हैं।

कंपनियां ट्रम्प की पोस्ट इतनी जल्दी क्यों देखना चाहती हैं? क्योंकि ट्रम्प की कई पोस्ट का शेयर बाजार पर तुरंत असर पड़ सकता है। जैसे, अगर वे किसी देश पर नया टैरिफ लगाने की बात पोस्ट करते हैं, तो उस देश या उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी या गिरावट आ सकती है।

ऐसे में ट्रम्प की पोस्ट दूसरों से पहले मिल जाए, तो कंपनियों को बाजार में फैसला लेने के लिए कुछ समय पहले मिल सकता है।

———————-

ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ रुपए का घाटा:3 महीने में सिर्फ 16 करोड़ की कमाई, 6 महीने में 6 हजार करोड़ का नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मीडिया कंपनी ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) को अप्रैल-जून 2026 में 2,261 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 16.15 करोड़ रुपए रही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *