Headlines

FSSAI Action on Nestle, Pepsico, Coca-Cola for Misleading Ads & Claims


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बताया कि उसने हाल के महीनों में 150 नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए गए हैं।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने सोशल मीडिया पोस्ट में हाल के महीनों में बड़ी कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। नियामक ने कहा, “भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।”

इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

एफएसएसएआई ने उन कुछ बड़ी कंपनियों की सूची भी साझा की, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और मॉन्डेलेज इंडिया शामिल हैं।

इसके अलावा कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, पर्नो रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक के नाम भी सूची में हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में खाद्य कारोबार से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ उसके कानून और नियमों के गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।

नियामक ने एनर्जी ड्रिंक और शराब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। एफएसएसएआई ने बताया कि नियमों के उल्लंघन के कारण कई कंपनियों के प्रोडक्ट जब्त किए गए हैं।

अमेजन-फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस

एफएसएसएआई ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे हैं। नियामक ने कहा कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है।

केएफसी और डोमिनोज समेत फूड चेन को नोटिस

एफएसएसएआई ने केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस संस्थानों को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। डोमिनोज के पांच लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

पिछले साल एफएसएसएआई ने कई फाइव स्टार होटलों को भी नोटिस जारी किए थे। इसी हफ्ते की शुरुआत में नियामक ने बताया था कि नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *