Headlines

Guna Crime News | Couple Targeted Gang Arrested; Search For Absconders


गुना हाईवे पर नया कपल दिखते ही गिरोह का ऑपरेशन शुरू हो जाता था। दो बदमाश बाइक से पीछा करते, कुछ दूरी पर पहुंचकर ‘टायर पंचर’ का बहाना बनाकर उन्हें रुकवाते। कपल जैसे ही बाइक रोकता, सड़क किनारे और जंगल में पहले से छिपे बाकी साथी बाहर आ जाते। इसके बाद दो

.

इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस जांच में गिरोह का यही ऑपरेटिंग सिस्टम सामने आया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले भी इसी तरह नए कपल्स को निशाना बना चुके हैं, लेकिन लोकलाज के डर से किसी ने शिकायत नहीं की। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो अब भी फरार हैं।

पुलिस जांच के मुताबिक गिरोह के हर सदस्य की भूमिका पहले से तय रहती थी। दो आरोपी लगातार हाईवे पर बाइक से घूमते और नए कपल्स पर नजर रखते थे। बाकी सदस्य अलग-अलग स्थानों पर पहले से मौजूद रहते। जैसे ही किसी युवक-युवती को अकेले बाइक पर देखा जाता, उनका पीछा शुरू हो जाता।

‘टायर पंचर’ था सबसे बड़ा बहाना

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने लोगों को रोकने का आसान तरीका खोज लिया था। वे कपल के बराबर बाइक लाकर कहते कि उनकी बाइक का टायर पंचर हो गया है या वाहन में खराबी है। अचानक मिली इस सूचना पर अधिकतर लोग बाइक रोककर देखने लगते थे। इसी कुछ सेकेंड का फायदा उठाकर बाकी आरोपी भी वहां पहुंच जाते और दोनों को घेर लेते।

जंगल में पहले से इंतजार करते थे साथी

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हाईवे किनारे ऐसे स्थान चुन रखे थे, जहां कुछ कदम चलते ही घना जंगल शुरू हो जाता था। दो आरोपी कपल को रोकते, जबकि बाकी सदस्य पहले से जंगल में इंतजार करते रहते। कपल को सड़क से हटाकर जंगल में ले जाया जाता, ताकि राहगीरों की नजर न पड़े।

आरोपियों को पुलिस पकड़कर ले गई।

आरोपियों को पुलिस पकड़कर ले गई।

फिर शुरू होती थी मारपीट और लूट

पुलिस के अनुसार जंगल में ले जाने के बाद सबसे पहले दोनों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान छीन लिए जाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती। इसके बाद युवती के साथ बर्बरता और दुष्कर्म की कोशिश की जाती। पुलिस का कहना है कि इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ भी आरोपियों ने इसी तरीके से वारदात की।

राहगीर की सूचना से बची युवती

गुरुवार शाम नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) में कार्यरत इंजीनियर अपनी मंगेतर के साथ हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। दोनों को जबरन जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने डायल-112 पर सूचना दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले और बड़ी वारदात टल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि गिरोह पहले भी कई कपल्स के साथ मारपीट, लूट और छेड़छाड़ जैसी वारदात कर चुका है। हालांकि पुलिस को अब तक ऐसे मामलों में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। जांच अधिकारियों का मानना है कि सामाजिक बदनामी और लोकलाज के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आए।

24 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार

धरनावदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और फील्ड इनपुट के आधार पर 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश बंजारा शामिल हैं। पुलिस दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी दिनेश बंजारा के खिलाफ वर्ष 2020 में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एक युवती ने जंगल में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। हालांकि बाद में अदालत में शिकायतकर्ता अपने बयान से पलट गई, जिसके बाद आरोपी बरी हो गया। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और इस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल, कॉल डिटेल और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी इसी तरीके से अन्य वारदातों को अंजाम दिया था। साथ ही फरार दो आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

10-10 हजार के इनामी पांच आरोपी दबोचे

एसपी हितिका वासल ने बताया कि वारदात के पांचों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने कुछ संदिग्ध युवकों के नाम बताए, जो अक्सर इलाके में आते-जाते देखे जाते थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से युवक के कपड़े, दोनों पीड़ितों की चप्पलें तथा आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और युवक का पर्स बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक आरोपी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं युवती की मेडिकल जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हुई है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस केस के इंवेस्टिगेशन में कोई कमी नहीं छोड़ेगी, आरोपियों को सजा दिलाने तक वो खुद केस की मॉनिटरिंग करेंगी। उन्होंने बताया कि ऐसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

ये खबरें भी पढ़ें

गुना गैंगरेप प्रयास केस में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार:बंधक बनाकर बर्बरता की

गुना की हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे एक इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ मारपीट, लूट और गैंगरेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अब भी फरार हैं। पीड़ित युवक झारखंड का रहने वाला है। वह अपनी 26 वर्षीय मंगेतर के साथ बुधवार रात करीब 8 बजे हनुमान टेकरी से बाइक पर लौट रहा था। पूरी खबर पढ़ें

गुना में इंजीनियर की मंगेतर से गैंगरेप की कोशिश: प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली

गुना में हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे एक इंजीनियर और उसकी मंगेतर को पांच से छह बदमाशों ने झांसा देकर रोका। फिर उन्हें घसीट कर जंगल ले गए। वहां मारपीट कर लूटपाट की और युवती के साथ बर्बरता करते हुए गैंगरेप का प्रयास किया। चीख सुनकर एक राहगीर ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *