मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।
बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी।
रेस में कायजाद भरूचा का नाम भी शामिल था
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बैंक ने टॉप पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पहला नाम अनूप बागची का था, जो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। वहीं दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं।
कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार
इससे पहले 1 अक्टूबर को ही एक कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है।
ये खबर भी पढ़ें…
कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार: 1 जनवरी 2027 से पद संभालेंगे, शेयर 4% चढ़कर ₹433 पर पहुंचा

कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे।
वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें 25 साल का अनुभव बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में है। पूरी खबर पढ़ें…

