Headlines

Himachal News: BJP MLA Sudhir Sharma Vigilance Dharmshala Questioning assets case


धर्मशाला विजिलेंस थाना जाते हुए विधायक सुधीर शर्मा।

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए धर्मशाला स्थित विजिलेंस थाने पहुंचे। सुबह करीब 11:50 बजे शुरू हुई पूछताछ दोपहर 1:50 बजे तक चली। पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में सुधीर शर्मा ने कांग्रेस

.

सुधीर शर्मा ने कहा कि जब कोई सरकार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाता है तो उसे इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि विजिलेंस के पास मामले से संबंधित पूरी जानकारी नहीं थी। पूछताछ के दौरान पैतृक भूमि से संबंधित दो रजिस्ट्रियों का जिक्र किया गया, जबकि उनके परिवार की ऐसी 14 रजिस्ट्रियां हैं। उन्होंने कहा कि पूछे गए अधिकांश सवालों के जवाब दे दिए गए हैं और शेष दस्तावेज भी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए जाएंगे।

‌BJP विधायक सुधीर शर्मा।

‌BJP विधायक सुधीर शर्मा।

उनके एफिडेविट सार्वजनिक

शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान दाखिल किए गए उनके सभी हलफनामे सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि जमीन, शेयर, डीमैट खातों और बैंक लेनदेन से संबंधित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर वह कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे।

विजिलेंस कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ता

सुधीर शर्मा की पेशी के दौरान विजिलेंस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने विजिलेंस कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

बोले- पांच साल से सरकार क्या कर रही थी?

शर्मा ने मामले की टाइमलाइन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस अवधि से संबंधित मामले की जांच की बात कही जा रही है, उस दौरान वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और वह स्वयं मंत्री थे। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने इस मामले में क्या कार्रवाई की। शर्मा ने कहा कि यदि जांच एजेंसी के पास तथ्य हैं तो उन्हें सामने लाया जाना चाहिए, केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से कुछ हासिल नहीं होगा।

मकान की पैमाइश को लेकर भी शर्मा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल मकान नापने या दबाव बनाने से कुछ नहीं होगा। जमीन, शेयर, डीमैट और बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज उनके पास हैं और हर पाई का हिसाब उपलब्ध है।

धर्मशाला में प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता।

धर्मशाला में प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता।

अधिकारियों पर भी लगाए आरोप

भाजपा विधायक ने पुलिस-प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए चाटुकारिता में लगे हुए हैं। हालांकि, शर्मा ने यह भी कहा कि वह जांच की कानूनी प्रक्रिया से पीछे नहीं हटेंगे और उसका मजबूती से सामना करेंगे।

मानसून सत्र में सरकार को घेरने का ऐलान

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा- आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की हमारी पूरी तैयारी है। उसी से घबराकर यह कार्रवाई की गई है।” शर्मा ने दावा किया कि वह सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *