Headlines

Hisar Sewerage Overflow Protest | Shopkeepers Target Savitri Jindal, Mayor


हिसार सिटी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार में सड़क पर भरे पानी के बीच, विधायक और मेयर का बैनर लगाकर रोष जाहिर किया। - Dainik Bhaskar

हिसार में सड़क पर भरे पानी के बीच, विधायक और मेयर का बैनर लगाकर रोष जाहिर किया।

हिसार के 12 क्वार्टर क्षेत्र में शनिवार सुबह सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया। इस स्थिति से नाराज स्थानीय दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

विरोध स्वरूप दुकानदारों ने पानी के बीच विधायक सावित्री जिंदल और मेयर प्रवीण पोपली के बैनर लगाकर प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

सड़क पर सीवरेज का पानी जमा होने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया और दुकानों के बाहर पानी भरने से ग्राहकों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।

हिसार में सड़क पर भरे पानी के बीच, विधायक और मेयर का बैनर लगाकर रोष जाहिर किया।

हिसार में सड़क पर भरे पानी के बीच, विधायक और मेयर का बैनर लगाकर रोष जाहिर किया।

सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचे नगर निगम अधिकारी

स्थानीय निवासी सौरभ छाबड़ा ने बताया कि सुबह अचानक सीवरेज ओवरफ्लो हो गया, जिससे पूरे 12 क्वार्टर क्षेत्र की सड़क पर गंदा पानी फैल गया। उन्होंने यह भी बताया कि समस्या की सूचना नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और एमसी महाजन को दी गई थी, लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से बारिश नहीं हुई है, फिर भी सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उनका आरोप है कि यदि तेज बारिश हो जाए तो पूरे क्षेत्र में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। लोगों ने नगर निगम पर समय रहते सीवरेज व्यवस्था की मरम्मत न करने का आरोप लगाया।

हिसार में सीवर ओवरफ्लो होने के बाद सड़क पर बहता गंदा पानी।

हिसार में सीवर ओवरफ्लो होने के बाद सड़क पर बहता गंदा पानी।

स्थानीय लोगों ने जताई हादसे की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि, 12 क्वार्टर क्षेत्र के कई सीवरेज मैनहोल और लाइनें लंबे समय से खस्ताहाल हैं। उन्होंने आशंका जताई कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से सीवरेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *