3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 83% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार सोमवार को सुबह 60% बारिश की उम्मीद है। दोपहर में 57% और शाम में 59% चांस हैं।
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कप्तान शुभमन गिल दिन की शुरुआत में ही पारी की घोषणा कर दें।

16 अगस्त को स्टंप्स के बाद पवेलियन लौटते कुलदीप और प्रसिद्ध।
बारिश से 60 ओवर कम डले
गॉल टेस्ट में बारिश ने खेल में काफी बाधा डाली है। शुरुआती 2 दिनों में करीब 60 ओवर कम फेंके गए। हर दिन 90 ओवर का खेल निर्धारित होता है, लेकिन पहले दिन 73 और दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर ही डाले गए।
- पहले दिन: खराब रोशनी से 17 ओवर घटे15 अगस्त को मैच के पहले दिन 2 बार बारिश आई और खेल रोकना पड़ा। फिर शाम में खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया।
- दूसरे दिन: 4:30 घंटे लेट शुरू हुआ खेल 16 अगस्त को बारिश के कारण करीब साढ़े चार घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ। इससे पहला सेशन रद्द करना पड़ा।

जडेजा 348 विकेट ले चुके
भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा 350 विकेट का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। वे 348 विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम 6 शतक के सहारे 4095 रन हैं।
जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ा था। सबसे पहले यह मुकाम इयान बॉथम ने अचीव किया था।
पहले दिन पडिक्कल का शतक

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाए। गॅाल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर
दूसरे दिन भारत मजबूत

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में है। उसने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। पहला सेशन रद्द होने के बाद भारत ने 43 ओवर में 172 रन जोड़े। पढ़ें पूरी खबर

