Headlines

International Gita Mahotsav 2026 | CM Nayab Saini Meeting In Kurukshetra


पिछले साल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में PM नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में शामिल हुए।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 11वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को गीता ज्ञान संस्थानम् में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में महोत्सव के आयोजन, व्यव

.

इससे पहले मुख्यमंत्री कनिपला गांव के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय पेंटिंग समारोह में हिस्सा लेंगे। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेशभर में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास का संदेश पहुंचाना है।

हाल ही में PM मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी छोर पर सर्किट हाउस बनाने का ऐलान किया था।

17 सितंबर को कुरुक्षेत्र में सर्किट हाउस बनाने की सीएम सैनी ने घोषणा की।

17 सितंबर को कुरुक्षेत्र में सर्किट हाउस बनाने की सीएम सैनी ने घोषणा की।

120 करोड़ का प्रोजक्ट सर्किट हाउस

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, सर्किट हाउस पर 120 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। इसे ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट पर बनाया जाएगा। सरकार कुरुक्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी।

पिछले साल 21 दिन चला था गीता महोत्सव

पिछले साल यानी 2025 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चला था। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किए गए थे। इस दौरान ब्रह्मसरोवर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ, अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, गीता पाठ, संत सम्मेलन, शिल्प मेला और दीपोत्सव समेत कई कार्यक्रम हुए।

पिछले साल महोत्सव में आए पर्यटक और श्रद्धालु।

पिछले साल महोत्सव में आए पर्यटक और श्रद्धालु।

PM मोदी पहुंचे थे गीता महोत्सव में

पिछले साल महोत्सव के दौरान 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। उन्होंने ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा किया और भगवान श्रीकृष्ण के शंख के सम्मान में बनाए गए ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन किया। इसके बाद गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री ने ब्रह्मसरोवर में दर्शन और पूजा भी की थी। पहली बार कोई प्रधानमंत्री गीता महोत्सव में हिस्सा लेने आए थे। मोदी ने यहां ब्रह्मसरोवर पर आरती भी की थी।

आज मुख्यमंत्री बताएंगे महोत्सव की रूपरेखा

अब 11वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री की धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के साथ बैठक है। इसमें महोत्सव के स्वरूप, व्यवस्था और कार्यक्रम को लेकर चर्चा होनी है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री महोत्सव को लेकर जानकारी देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *