![]()
जालंधर के शाहकोट इलाके के तहत आने वाले सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में स्कूल की दीवार और प्रिंसिपल के दफ्तर के बाहर खालिस्तानी झंडा फहराए जाने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस वारदात की सीधी जिम्मेदारी प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख्
.
यह मामला जालंधर जिले के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां अज्ञात तत्वों ने प्रिंसिपल के दफ्तर के पास खालिस्तान जनमत संग्रह (Khalistan Referendum) का झंडा लगा दिया। घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झंडे को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।
पन्नू ने समर्थकों द्वारा फहराया गया झंडा इस पूरी घटना के बाद सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक विवादित बयान और वीडियो संदेश सामने आया है। पन्नू ने दावा किया कि उनके समर्थकों द्वारा ही कोटला हेरां के इस सरकारी स्कूल परिसर में खालिस्तानी झंडा लहराया गया है। इसके साथ ही संगठन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की एक कच्ची (रॉ) वीडियो फुटेज जारी की गई है, ताकि इस घटना का प्रचार किया जा सके।
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पंजाब के छात्रों और युवाओं को भड़काने की नीयत से पन्नू ने अपना संदेश जारी किया है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त पास आ रहा है और केंद्र सरकार पंजाब के स्कूली बच्चों से यूनिफॉर्म में खड़े होकर तिरंगा लहराने तथा स्वतंत्रता दिवस मनाने की उम्मीद कर रही है। उसने युवाओं को भड़काने की कोशिश करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के आयोजनों का हिस्सा न बनें।
पंजाब की धरती भारतिय तिरंगा फहरान से परहेज करे-पन्नू अपने बयान में अलगाववादी पन्नू ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर लोहे की मुट्ठी से शासन किया गया हो, उन पर जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता। उसने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा लहराने से परहेज किया जाए। पन्नू के अनुसार, यदि प्रशासनिक अधिकारी या स्कूल प्रबंधन दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए पंजाब के छात्रों पर यह समारोह जबरन थोपेंगे, तो युवाओं द्वारा उनका विरोध किया जाएगा।
इतना ही नहीं, पन्नू ने यह भी कहा कि ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ अभियान को रोका नहीं जाएगा। उसने दावा किया कि यह अभियान पंजाब के हर स्कूल, हर कॉलेज और हर प्रशासनिक केंद्र तक जारी रहेगा। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व से ठीक पहले इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधि सामने आने के बाद पंजाब पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस आसा
