Headlines

'JDU को भाजपा ने हाईजैक कर लिया':तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार वाली जदयू नहीं रही, पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव को दी श्रद्धांजलि




जहानाबाद में राजद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव के निधन के बाद रविवार शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इमलिया चक पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। इसके बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने जदयू, भाजपा, चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच चुनावी तालमेल को लेकर अपनी बात रखी। भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया तेजस्वी यादव ने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह अब नीतीश कुमार वाली जदयू नहीं रह गई है। पार्टी की पुरानी और वर्तमान विचारधारा में काफी अंतर है। तेजस्वी ने कहा कि जदयू की मौजूदा राजनीतिक दिशा पहले की विचारधारा से अलग दिखाई दे रही है। राजद-कांग्रेस की विचारधारा एक राजद और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा एक है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़े हैं और ऐसे चुनावों में राजद ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने दावा किया कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ दोनों दल एक साथ हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी साधा निशाना तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए। बोले- नफरत की राजनीति बढ़ी, विकास ठप तेजस्वी ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति बढ़ रही है, जबकि विकास का काम ठप है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने की लूट हो रही है और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस को जनहित के मुद्दों पर केंद्रित किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *