![]()
कांगड़ा पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
कांगड़ा जिला पुलिस की अपराध जांच शाखा (CIA) टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसे पठानकोट से धर्मशाला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में
.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को CIA टीम थाना गगल के अंतर्गत राजोल (गज्ज खड्ड पुल के पास, बणोई) में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी चेकिंग के दौरान पठानकोट से धर्मशाला जा रही HRTC बस संख्या HP 38E 6478 को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली गई।
पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही पुलिस
तलाशी के दौरान सुखजिंदर सिंह (28) निवासी गांव शेखांवाला, डाकघर संगोली, तहसील व जिला कपूरथला (पंजाब) के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना गगल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने यह नशीला पदार्थ कहां से खरीदा था और कांगड़ा जिले में इसे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
