Headlines

Kishanganj River Drowning: SDRF Search Operation Continues for Second Day


किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीबाड़ी गांव में एक बच्चे के नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीबाड़ी गांव निवासी असलम आलम उर्फ आशियाम के पुत्र दिलनिशाद (उम्र 8 साल) अन्य बच्चों के संग नदी में नहाने गए थे।

इस दौरान दिलनिशाद गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद बच्चे की तलाश के लिए SDRF की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार खोजबीन में जुटी हुई हैं।

दूसरे दिन भी बच्चे का छानबीन जारी गौरतलब हो कि बच्चा बुधवार को डूबा था मगर गुरुवार शाम तक बच्चा बरामद नहीं हुआ है। काफी प्रयासों के बावजूद बच्चे का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। SDRF की टीमें संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

स्थानिय लोगो ने बताया कि दिलनिशाद का घर नदी के बगल में ही है जिसके वजह से अक्सर यहां के बच्चे नदी में नहाने जाते थे। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है साथ ही इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

वहीं फिलहाल बच्चे की तलाश के लिए परिजन NDRF की भी मांग कर रहे है। वही कोचाधामन थाना की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *