Headlines

Ludhiana CCTV Leak Case | Probe Expands, Relative To Be Brought On Warrant



पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद सीसीटीवी व अन्य सामान।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के कथित हैंडलर्स को लुधियाना की लाइव CCTV फीड उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस अब आरोपी के उस रिश्तेदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसके जरिए उसके पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से संपर्क

.

यह रिश्तेदार फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना ने उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस को संदेह है कि जेल में बंद रिश्तेदार से पूछताछ में यह पता चल सकता है कि गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी आरोपी रछपाल सिंह पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में कैसे आया और कथित जासूसी नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था।

40 हजार रुपए किराए पर दुकान ली, 6 किमी दूर था बड्ढोवाल एम्युनिशन डिपो काउंटर इंटेलिजेंस के AIG सिमरत पाल सिंह ढींडसा के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के निर्देश पर उसने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर दुकान किराए पर ली थी। दुकान बड्ढोवाल एम्युनिशन डिपो से करीब 6 किलोमीटर दूर थी। इसके लिए वह 40 हजार रुपए महीना किराया दे रहा था।

आरोपी ने दुकान के बाहर चीन निर्मित दो CCTV कैमरे इस तरह लगाए थे कि उनका रुख सड़क की तरफ रहे। इन कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स देख सकते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को इस काम के लिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से करीब 3 लाख रुपए मिले थे।

दुकान खोलने के अलावा कोई खास काम नहीं किया, इसी से हुआ शक पुलिस के अनुसार आरोपी ने फिरोजपुर रोड पर ओल्ड ऑक्ट्री पोस्ट के पास दुकान किराए पर ली थी। उसने दुकान खोलने के बाद वहां कोई खास कारोबारी गतिविधि नहीं की। दुकान के बाहर लगाए गए CCTV कैमरों की दिशा और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को उस पर शक हुआ।

इसके बाद 27 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया।

कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को दिया पुलिस का आरोप है कि रछपाल ने CCTV कैमरों के एक्सेस क्रेडेंशियल पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के साथ साझा किए थे। इसके जरिए वे दूर बैठकर कैमरों की लाइव फीड देख सकते थे। पुलिस को आशंका है कि इस फीड का इस्तेमाल लुधियाना जिले में लोगों और गतिविधियों की निगरानी करने तथा सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस अब आरोपी से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित गतिविधि कितने समय से चल रही थी और कितनी जानकारी पाकिस्तान भेजी गई।

6 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो CCTV कैमरे, वाई-फाई राउटर, पावर एडाप्टर और 64 GB का मेमोरी कार्ड बरामद किया है। सराभा नगर थाने में आरोपी के खिलाफ Official Secrets Act, 1923 की धाराओं 3, 4, 5 और 9 तथा BNS की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित तौर पर कितनी संवेदनशील जानकारी साझा की गई और इस गतिविधि में आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति या आगे की कोई योजना शामिल थी या नहीं।

पहले भी NDPS केस में दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी साल जून में डेरा बाबा नानक थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *