Headlines

Ludhiana Police Raid | Farmer Leader Dilbag Singh House Video Controversy


किसान नेता दिलबाग के बाथरूम में चेक करते हुए पुलिस।

लुधियाना में भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह के घर पुलिस ने आधी रात को रेड की, लेकिन दिलबाग सिंह पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस जब घर पर रेड करने गई तो उससे पहले ही किसान नेता को सूचना मिल गई थी और वो घर से निकल गए।

.

पुलिस जैसे ही किसान नेता के गेट पर पहुंची तो परिवार ने अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर दिया। परिवार ने पहले गेट नहीं खोला और पुलिस के साथ बहस करते रहे। पुलिस जब घर के अंदर आने की जिद पर अड़ी रही तो परिवार ने गेट खोला।

पुलिस ने किसान नेता के घर के बेडरूम, बाथरूम से लेकर रसोई तक को खंगाला लेकिन उन्हें किसान नेता दिलबाग सिंह नहीं मिले। करीब दो घंटे तक पुलिस घर में सर्च करती रही। किसान नेता के परिवार ने पुलिस के एक-एक मूवमेंट का वीडियो बनाया। हालांकि पुलिस उन्हें रोकती रही।

किसान नेता दिलबाग सिंह के बेडरूम में रेड करने पहुंची पुलिस।

किसान नेता दिलबाग सिंह के बेडरूम में रेड करने पहुंची पुलिस।

पुलिस रेड के दौरान क्या क्या हुआ जानिए…

  • पुलिस रेड से पहले मिली सूचना: दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस रेड की सूचना उन्हें पुलिस के पहुंचने से पांच मिनट पहले मिल गई थी। उन्होंने बताया कि वो पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गए थे ताकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार न करे। उनका कहना है कि पहले भी पुलिस इस तरह रात को उनके घर में रेड करती रही लेकिन इस बार पुलिस ने उनके बाथरूम से लेकर बेडरूम तक सभी को खंगाला जो कि उनकी प्राइवेसी का हनन भी है।
  • रात 12 बजे पहुंची पुलिस: दिलबाग सिंह का कहना है कि मध्यरात्रि में पुलिस उनके घर पहुंची। उन्होंने घर से निकलते वक्त अपने बेटे को कह दिया था कि पुलिस आएगी तो उनकी वीडियो रिकार्डिंग करना ताकि वो कोई झूठा केस न बनाए।
  • प्रधान जी गेट खोलो: रात को पुलिस की तीन गाड़ियां जब दिलबाग सिंह के घर पहुंची तो उन्होंने पहले गेट खटखटाया और फिर आवाज लगाई प्रधान जी गेट खोलो। दिलबाग सिंह का बेटा बाहर आया और उसने कहा कि प्रधान जी घर पर नहीं हैं। आप चले जाओ। इसी दौरान उसने वीडियाे बनानी शुरू कर दी।
  • वारंट दिखाओ तभी गेट खोलूंगा: दिलबाग सिंह के बेटे ने पुलिस को साफ कह दिया कि जब तक वारंट नहीं दिखाया तब तक वो गेट नहीं खोलेगा। मत्तेवाड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरबख्शीश सिंह उसे कहता रहा बेटा गेट खोल दे। हमारे पास सब कुछ है दिखा देंगे।
  • वर्दी में हैं कोई चोरी छिपे नहीं आए: दिलबाग के बेटे ने जब गेट नहीं खोला तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि बेटा थाने से आए हैं। पुलिस वर्दी में हैं कोई चोरी छिपे नहीं आए हैं। प्रधान जी से बात करनी है। गेट खोलो। काफी समय तक दोनों पक्षों में बहस चलती रही। आखिर में उसने गेट खोल दिया।
  • पुलिस ने खंगाला घर कोना-कोना: दिलबाग सिंह ने कहा कि वीडियो में पुलिस की एक एक एक्टिविटी कैद है। उनका कहना है कि पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई और उनके बेडरूम में चले गई। फिर उनके अन्य कमरों में गई। बाथरूम व रसोई घर तक गई। उनका कहना है कि बेटा बार बार कहता रहा कि प्रधान जी घर पर नहीं हैं। उसके बाद भी पुलिस करीब डेढ़ दो घंटे घर पर उन्हें तलाशती रही।

मोहाली में जमीन अधिग्रहण का कर रहे हैं विरोध

किसान नेता दिलबाग सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार मोहाली में 3864 एकड़ जमीन एक्वायर करके निजी कंपनियों को बेच रही है। 20 जुलाई को भारतीय किसान मजूदर यूनियन पंजाब की मोहाली इकाई ने अधिग्रहण का विरोध किया। दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने ऐलान किया था कि अगर सरकार ने जमीन जबरन एक्वायर की तो उनकी यूनियन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और वो जल्दी ही मोहाली जाएंगे। इसीलिए थाना मेहरबान के अंतर्गत आने वाली मत्तेवाड़ा चौकी की पुलिस ने उनके घर में रात को 12 बजे रेड की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *