प्रांजल तिवारी अपने पिता राजेश तिवारी, मां सीमा तिवारी और भाई बहन के साथ।
मंडला जिले के दो होनहार छात्रों, जपनीत कौर और प्रांजल तिवारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में शानदार सफलता हासिल की है। आदिवासी बहुल जिले के इन बच्चों ने सीमित संसाधनों के बीच अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम पाया है, जिससे
.
डॉ. गुरुमोहन सिंह और रवनीत कौर की बेटी जपनीत कौर ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने 720 में से 641 अंक हासिल किए हैं। जपनीत ने 99.89 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 2114 हासिल की है। इस कठिन परीक्षा में देशभर से करीब 22 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
तीन बार फेल होने के बाद भी प्रांजल ने नहीं मानी हार
जिले के एक और होनहार छात्र प्रांजल तिवारी ने अपने चौथे प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले वे तीन बार असफल रहे थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
प्रांजल, कान्हा टाइगर रिजर्व में काम करने वाले राजेश तिवारी और सीमा तिवारी के बेटे हैं। उन्होंने परीक्षा में 720 में से 596 अंक और 99.42 पर्सेंटाइल पाए हैं। छात्र का कहना है कि उसे मप्र में टॉप थ्री कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा।

जपनीत कौर अपने पिता डॉ. गुरुमोहन सिंह और मां रवनीत कौर के साथ।
मंदिर में की पूजा-अर्चना, परिवार में जश्न
प्रांजल की इस सफलता के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है। खुशी के इस मौके पर परिवार के लोगों ने सूरजकुंड के हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। प्रांजल के माता-पिता ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
