Headlines

Monsoon Tips | How to Remove Musty Smell from Damp Clothes at Home


15 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी और धूप की कमी के कारण कपड़े देर से सूखते हैं। उनमें स्मेल आने लगती है। साथ ही फंगस व बैक्टीरिया पनपने का रिस्क बढ़ जाता है। इस कारण स्किन एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन और रैशेज हो सकते हैं।

दरअसल, बारिश में हवा में ज्यादा नमी होने के कारण कपड़ों से पानी का वाष्पीकरण धीमा हो जाता है और कपड़े सुखाना एक चुनौती बन जाता है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बारिश में जल्दी कपड़े सुखाने के हैक्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कौन-सी गलतियां कपड़ों में स्मेल बढ़ा देती हैं?
  • किन स्मार्ट हैक्स को अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है?

एक्सपर्ट:

साधना व्यास, टेक्सटाइल एक्सपर्ट, भोपाल

डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

सवाल- बारिश में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं?

जवाब- इस दौरान हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) ज्यादा होती है। ऐसे में कपड़ों में मौजूद पानी भाप बनकर जल्दी नहीं निकल पाता है।

जब आसपास की हवा में पहले से ही नमी होती है, तो वह कपड़ों से निकलने वाली नमी को आसानी से सोख नहीं पाती। इससे कपड़े सूखने की रफ्तार धीमी हो जाती है।

सवाल- बारिश में कौन-से फैब्रिक जल्दी और कौन-से देर से सूखते हैं?

जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि फैब्रिक कितना पानी सोखता है और उसमें से नमी कितनी जल्दी बाहर निकलती है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या घर के अंदर कपड़े सुखाना सेफ है?

जवाब- हां, अगर घर में अच्छा वेंटिलेशन हो तो सुखा सकते हैं। लेकिन बंद कमरे में गीले कपड़े सुखाने से हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे–

  • फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
  • इस कारण कपड़ों में स्मेल आने के साथ सांस और स्किन से जुड़ी परेशानियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।
  • अगर घर के अंदर कपड़े सुखाते हैं तो खिड़कियां खुली रखें, पंखा चलाएं या एग्जॉस्ट/डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें, ताकि कमरे में नमी जमा न हो।

सवाल- क्या कमरे में कपड़े सुखाने से घर की दीवारों पर नमी या सीलन आ सकती है?

जवाब- हां, अगर कमरे में वेंटिलेशन ठीक न हो, तो ऐसा हो सकता है।

  • गीले कपड़ों से निकलने वाली नमी दीवारों और छत पर जमने लगती है।
  • लंबे समय तक ऐसा होने से दीवारों में सीलन, फफूंदी और स्मेल की समस्या हो सकती है।

सवाल- कहां कपड़े सुखाना बेहतर है– खिड़की, बालकनी या बाथरूम?

जवाब- कपड़े सुखाने के लिए सबसे बेहतर जगह बालकनी है क्योंकि-

  • वहां खुली हवा और बेहतर वेंटिलेशन मिलता है।
  • इससे कपड़े जल्दी और ठीक से सूखते हैं।
  • खिड़की के पास भी कपड़े सुखाए जा सकते हैं, बशर्ते वहां अच्छी हवा और धूप आती हो।
  • बाथरूम कपड़े सुखाने के लिए सबसे कम उपयुक्त है।
  • वहां पहले से ही नमी ज्यादा होती है और वेंटिलेशन कम होता है।
  • इससे कपड़े देर से सूखते हैं और उनमें स्मेल, फंगस का रिस्क बढ़ जाता है।

कपड़े सुखाने के लिए कौन-सी जगह सबसे उपयुक्त है, नीचे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- बारिश में कपड़े सुखाने के हैक्स क्या हैं?

जवाब- कुछ आसान हैक्स अपनाकर कपड़ों को आसानी से सुखाया जा सकता है। डिटेल ग्राफिक में देखिए-

सवाल- बारिश में मोटे कपड़े, जैसे जीन्स, तौलिया और बेडशीट कैसे सुखाएं?

जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • धोने के बाद कपड़े अच्छी तरह निचोड़ें/एक्स्ट्रा स्पिन करें ताकि पानी कम-से-कम रह जाए।
  • कपड़े को फैलाकर हवादार जगह पर टांगें।
  • अगर बाहर जगह न हो, तो पंखे या एग्जॉस्ट फैन के नीचे सुखाएं और खिड़कियां खोलकर वेंटिलेशन बनाए रखें।
  • मोटे कपड़ों को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि अंदर की नमी निकल सके।
  • जरूरत पड़े तो हैंगर या रस्सी पर दूरी बनाकर टांगें, ताकि कपड़े एक-दूसरे से चिपके न रहें।
  • हल्की धूप निकलते ही तुरंत बाहर डालें या आयरन/ड्रायर की मदद लें, ताकि कपड़ों में स्मेल और फंगस न पनपे।

सवाल- बारिश में कपड़ों की स्मेल कैसे दूर करें?

जवाब- इसे दूर करने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। सभी टिप्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- बारिश में कपड़े सुखाते समय लोग कौन-सी गलतियां करते हैं?

जवाब- सभी गलतियां नीचे पॉइंटर्स में देखें–

  • गीले कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़े बिना टांग देना।
  • कपड़ों को आपस में सटाकर या ओवरलैप करके सुखाना।
  • बंद कमरे में बिना हवा के कपड़े सुखाना।
  • कपड़े पूरी तरह सूखने से पहले अलमारी में रख देना।
  • गीले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में घंटों छोड़ना।
  • मोटे और पतले कपड़ों को एक साथ सुखाना।
  • नमी वाली जगह पर कपड़े सुखाना।
  • कपड़ों को कई दिनों तक एक ही जगह टंगा रहने देना।
  • स्मेल आने पर भी कपड़ों को दोबारा धोने की बजाय पहन लेना।

सवाल- मानसून में गीले या नमी वाले कपड़े पहनने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

जवाब- डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि बारिश में गीले या नमी वाले कपड़े पहनने से–

  • स्किन पर फंगल इंफेक्शन (दाद, खुजली) का रिस्क बढ़ जाता है।
  • शरीर से स्मेल आने लगती है।
  • रैशेज, खुजली और स्किन में जलन हो सकती है।
  • लंबे समय तक नमी रहने से सेंसिटिव स्किन में एलर्जी बढ़ सकती है।
  • इंटिमेट एरिया में इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।
  • पहले से मौजूद एक्जिमा या अन्य स्किन डिजीज के लक्षण बढ़ सकते हैं।
  • बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण का रिस्क बढ़ सकता है।

सवाल- क्या हेयर ड्रायर से कपड़े सुखाना सेफ है?

जवाब- हां, लेकिन सिर्फ इमरजेंसी में और वो भी हल्की नमी वाले कपड़े। सिंथेटिक या नाजुक फैब्रिक वाले कपड़े नहीं सुखाने चाहिए।

सवाल- क्या आयरन करने से कपड़ों की नमी खत्म हो जाती है?

जवाब- हल्की नमी कम हो सकती है, लेकिन पूरी तरह गीले कपड़ों को सिर्फ आयरन से सुखाना ठीक नहीं है।

सवाल- कपड़े पूरी तरह सूखे हैं या नहीं, ये कैसे पहचानें?

जवाब- जब कपड़े छूने पर ठंडे या नम महसूस न हों और उनमें सीलन या स्मेल न हो, तो समझें कि कपड़े अच्छी तरह सूख गए हैं।

सवाल- क्या बारिश में फैब्रिक सॉफ्टनर यूज करना चाहिए?

जवाब- सीमित मात्रा में कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से कुछ कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय लग सकता है।

सवाल- क्या रात भर कपड़े बाहर टंगे छोड़ देना ठीक है?

जवाब- नहीं, रात की नमी से कपड़े फिर से गीले हो सकते हैं और उनमें सीलन की स्मेल आ सकती है।

सवाल- मानसून में वॉशिंग मशीन का स्पिन मोड कितने पर रखें?

जवाब- स्पिन मोड जितना हाई होता है, कपड़े उतनी जल्दी सूखते हैं। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें-

सवाल- क्या ज्यादा डिटर्जेंट यूज करने से स्मेल बढ़ती है?

जवाब- हां, ज्यादा डिटर्जेंट पूरी तरह धुल नहीं पाते और कपड़ों में रेजिड्यू (साबुन के अवशेष) छोड़ते हैं। यह अवशेष नमी के साथ मिलकर बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे कपड़ों में सीलन जैसी स्मेल आने लगती है।

…………………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- ऑफिस वर्कर्स के लिए मानसून एसेंशियल्स लिस्ट:बैग में रखें ये 14 चीजें, लैपटॉप-डॉक्यूमेंट्स सेफ रखने के आसान टिप्स

बारिश के मौसम में ऑफिस जाना अक्सर चुनौती बन जाता है। अचानक तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सफर मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में सिर्फ छाता लेकर घर से निकलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कुछ तैयारियां भी जरूरी हैं। बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके बैग में ये चीजें जरूर होनी चाहिए। इससे आप कई छोटी-बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *