Headlines

Mumbai Rainfall LIVE Photos Update; Nashik Cloudburst Alert – MP UP


  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Rainfall LIVE Photos Update; Nashik Cloudburst Alert MP UP | Rajasthan Monsoon Weather

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है।

नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।

रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। वहीं, दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

इधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी, पत्थर और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं।

वहीं, राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच बारिश हुई। जोधपुर में बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया।

मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें…

गुजरात के जूनागढ़ जिले में दो दिनों से जारी तेज बारिश के चलते सड़क किनारे खेत पानी में डूब गए हैं।

गुजरात के जूनागढ़ जिले में दो दिनों से जारी तेज बारिश के चलते सड़क किनारे खेत पानी में डूब गए हैं।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड के बाद रोड पर गिरे बड़े-बड़े पत्थरों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड के बाद रोड पर गिरे बड़े-बड़े पत्थरों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने के बाद मलबा रिहायशी इलाकों में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने के बाद मलबा रिहायशी इलाकों में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बारिश के बाद बाढ़ में गाड़ियां कीचड़ और पत्थरों के बीच फंस गईं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बारिश के बाद बाढ़ में गाड़ियां कीचड़ और पत्थरों के बीच फंस गईं।

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क पर अधिक पानी होने से स्कूटर बंद हो गई।

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क पर अधिक पानी होने से स्कूटर बंद हो गई।

राजस्थान के झुंझुनूं में सड़कों पर खड़ी कारें पानी में डूब गईं।

राजस्थान के झुंझुनूं में सड़कों पर खड़ी कारें पानी में डूब गईं।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में क्रेन और मशीनें नदी में बह गईं।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में क्रेन और मशीनें नदी में बह गईं।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

04:55 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी के ऊपरी इलाकों में बादल फटने के बाद अचानक पानी, कीचड़, चट्टानें और मलबा शहर में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे के कारण कई इलाकों में आवाजाही भी प्रभावित हुई।

04:44 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नासिक में बारिश से त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में पानी भरा

04:28 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

नासिक में बादल फटने की चेतावनी, ग्राफिक्स से समझिए कैसे फटते हैं बादल

04:21 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज-चंदौली में तेज बारिश, सभी 75 जिलों में अलर्ट

यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली और बरेली में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पीलीभीत में बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ निकलकर रिहायशी इलाके में आ गया।

सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा- पानी तेजी से आ रहा है, यहां से जल्दी निकल जाएं। पूरी खबर पढ़ें…

02:08 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: पालघर के कई इलाकों में बारिश से सड़क पर पानी भरा

महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वसई-विरार और नालासोपारा के कई इलाकों में पानी भर गया। इसके कारण रेल यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

01:44 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: देहरादून-नैनीताल समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:42 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब-चंडीगढ़: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट

पंजाब और चंडीगड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:39 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: मानसून एक्टिव, 7 जिलो में बारिश का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट

हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:36 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जयपुर में 3 इंच बरसात

राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

सोमवार को जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच तक पानी बरसा। जोधपुर में तेज बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया। जालोर में पहाड़ों पर झरने बहने लगे। पूरी खबर पढ़ें..

01:31 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 7 दिनों तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, प्रदेश में अबतक 55% कम हुई बरसात

बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का 7 दिन का हाई अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:28 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश: 31 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी, अबतक 7 इंच बरसात

मध्य प्रदेश में जुलाई महीने में हैवी रेन यानी, भारी बारिश के सिस्टम एक्टिव है। इस कारण पिछले 6 दिन से तेज बारिश का दौर चल रहा है और औसत बारिश का आंकड़ा 7 इंच पर आ गया है। यह सामान्य बारिश से सिर्फ 1 प्रतिशत ही कम है, जबकि जून में यह 33% कम था। पूरी खबर पढ़ें…

01:15 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में लैंडस्लाइड, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसकी चपेट में आने से मकान का एक हिस्सा ढह गया।

हादसे में एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।

12:55 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल

8 जुलाई:

  • यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

9 जुलाई:

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

12:54 AM7 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

7 जुलाई को देश के 16 प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *