Headlines

NEET पेपर लीक पर युवाओं का सड़कों पर प्रोटेस्ट:DM-SP ने बुलेट से देखी सुरक्षा व्यवस्था,संवेदनशील-भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण




गोपालगंज में नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर जिलाधिकारी समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुलेट बाइक का इस्तेमाल किया, प्रोटोकॉल या काफिले से परहेज किया। एसपी विनय तिवारी बुलेट चला रहे थे, जबकि डीएम समीर सौरभ पीछे बैठे थे। दोनों अधिकारियों ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की मौजूदगी और उनकी तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने और किसी भी उपद्रव या भड़काऊ गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शहर के प्रवेश द्वारों पर बढ़ाई पुलिस गश्ती शहर के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। गोपालगंज जिला प्रशासन ने आम जनता और युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिले भर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *