Headlines

NEET Paper Leak Protest | Kaimur Students Demand Transparent Exam System


कैमूर की सड़कों पर नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

.

सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला, जिसमें स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला।

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए….

मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहे।

छात्रों ने पटेल चौक से एकता चौक तक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

भभुआ के एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि छात्र संगठनों द्वारा जुलूस निकालने की विधिवत अनुमति ली गई थी।

उन्होंने पुष्टि की कि छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे छात्र – SDM

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन किसी भी संगठन या छात्र को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अनुमति देता है।

भभुआ के डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने जानकारी दी कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

उनकी मुख्य मांग राज्य और केंद्र स्तर की परीक्षाओं को समय पर तथा सुचारू रूप से कराना है।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है, जिसे उचित माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही परीक्षा प्रणालियों में सुधार नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *