मंडला में नर्मदा नदी में मिला युवक का शव:इलाज कराने सिवनी से आया था; नहाते समय डूबने की आशंका
मंडला शहर के माहिष्मती घाट स्थित एनीकट के पास मंगलवार शाम नर्मदा नदी में एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सिवनी जिले के भालपानी निवासी सोहन मरावी के रूप में हुई है।…
