मुजफ्फरपुर के 17 स्कूलों में हाईटेक सुविधा:जिला स्कूल में मुख्य समारोह, प्रभारी मंत्री रहेंगे मौजूद; बिहार के 551 मॉडल स्कूल का सीएम करेंगे लोकार्पण
बिहार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का एकीकृत उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर जिले के 17 विद्यालय भी इस योजना में शामिल हैं। जिले का मुख्य कार्यक्रम 182 वर्ष पुराने जिला स्कूल परिसर में होगा,…
