Headlines

Palwal Hospital Snake Bite Treatment Controversy


अस्पताल की इमरजेंसी में झाड़-फूंक के जरिए इलाज करते हुए शख्स।

हरियाणा के सांप के काटने के बाद एक सरकारी अस्पताल में मरीज को झाड़ा लगाने का वीडियो सामने आया है। इसमें सांप काटने के बाद युवती नीम-बेहोशी की हालत में फर्श पर बैठी दिख रही है जबकि सामने एक व्यक्ति नीम के पत्तों से झाड़ा लगा रहा है। बीच-बीच में युवती

.

सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में झाड़ा लगाने का यह वीडियो सामने आने के बाद हेल्थ विभाग बचाव की मुद्रा में आ गया है। एसएमओ ने कहा-

QuoteImage

अस्पताल के किसी डॉक्टर ने झाड़ा लगाने वाले को नहीं बुलाया था। यहां मरीज को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया। झाड़ा लगाने वाले को तुरंत बाहर कर दिया गया।

QuoteImage

पलवल के सिविल अस्पताल का यह वीडियो 18 अगस्त का है। युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत ठीक है। उनके लिए अपने मरीज को बचाना सबसे जरूरी था, चाहे जैसे भी ठीक हुआ।

अस्पताल में झाड़ा लगाने की PHOTOS

पलवल सरकारी अस्पताल में झाड़ा लगाने वाला युवती के हाथ की अंगुलियां दबा रहा है।

पलवल सरकारी अस्पताल में झाड़ा लगाने वाला युवती के हाथ की अंगुलियां दबा रहा है।

झाड़ा लगाने के दौरान वह मरीज को नीम की पत्तियां भी खाने को दे रहा है।

झाड़ा लगाने के दौरान वह मरीज को नीम की पत्तियां भी खाने को दे रहा है।

सबसे पहले जानिये…वीडियो में क्या दिख रहा

  • मरीज फर्श पर बैठीः वीडियो में दिख रहा है कि युवती अस्पताल के फर्श पर बैठी है। उसके सामने झाड़ा लगाने वाला बैठा है। जिसके दोनों तरफ नीम की पत्तियां पड़ी हैं। नंगे पैर बैठा अधेड़ व्यक्ति नीम की पत्तियों से मरीज को झाड़ा लगा रहा है। बीच-बीच में लड़की की कलाई पकड़कर हाथ की अंगुलियां दबा रहा है। मुंह में मानो मंत्र बुदबुदा रहा है।
  • नीम की पत्तियां खाने को दींः कुछ देर बाद व्यक्ति ने नीम की पत्तियां तोड़कर युवती को खाने की दी। युवती पत्तियां मुंह में रखती दिख रही है। इसी दौरान झाड़ा लगाने वाला वीडियो बनाने की तरफ देखता भी है, हालांकि कहता कुछ नहीं।
  • परिजन भी साथ बैठेः वीडियो में दिख रहा है कि जिस वक्त झाड़ा लगाया जा रहा है, पास में ही एक महिला भी बैठी है, जो मरीज की परिजन बताई जा रही हैं। उसके बाद एक युवक भी पास आकर बैठता है। पास में पानी की बोतल पड़ी हुई है।
सरकारी अस्पताल में झाड़-फूंक करने वाला नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाने के साथ साथ युवती से पूछता जा रहा था कि कैसा लग रहा है।

सरकारी अस्पताल में झाड़-फूंक करने वाला नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाने के साथ साथ युवती से पूछता जा रहा था कि कैसा लग रहा है।

खेत में सांप ने काटा, अस्पताल पहुंची युवती

दरअसल, पलवल के गांव चांदहट निवासी 20 वर्षीय बबीता 18 अगस्त को खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उसे हाथ पर सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए पलवल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉक्टरों ने युवती की जांच कर उसे सांप के काटने पर दिया जाने वाला एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया।

इमरजेंसी के बाहर मिला झाड़-फूंक करने वाला

बबीता के भाई बिट्टू के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान इमरजेंसी के बाहर एक व्यक्ति मिला। उसने दावा किया कि वह सांप के काटने पर जहर निकाल देता है। युवती की हालत को देखते हुए परिवार उसे अस्पताल के अंदर ले आया। वीडियो में वही व्यक्ति नीम की पत्तियों से युवती पर झाड़ा लगाता दिखाई दे रहा है। परिजन बोले- नल्लड़ रेफर किया, वहां से डिस्चार्ज

बिट्टू ने बताया कि अस्पताल में जांच और इंजेक्शन देने के बाद डॉक्टरों ने युवती को नल्लड़ मेडिकल कॉलेज-अस्पता के लिए रेफर कर दिया। परिवार उसे वहां लेकर गया, जहां उपचार के बाद मंगलवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने एक देसी हकीम से भी दवा पिलाई। परिजनों का कहना है कि फिलहाल बबीता की हालत ठीक है।

SMO डॉ संजय ने बताया कि डाक्टर ने जानकारी संबंधित व्यक्ति को वहां से हटा दिया था

SMO डॉ संजय ने बताया कि डाक्टर ने जानकारी संबंधित व्यक्ति को वहां से हटा दिया था

SMO बोले- डॉक्टरों ने नहीं बुलाया, तुरंत बाहर किया

सिविल अस्पताल के SMO डॉ. संजय ने कहा कि अस्पताल में झाड़-फूंक की अनुमति नहीं है। डॉक्टरों ने युवती को जरूरी उपचार और एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया था। परिवार ही बाहर से झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को लेकर आया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने उसे वहां से बाहर कर दिया। SMO के मुताबिक, वायरल वीडियो इमरजेंसी के अंदर का नहीं, बल्कि अस्पताल के दूसरे हिस्से का है।

कितनी तरह के जहरीले सांप और इनके काटने पर क्या करना चाहिए

घर में या आसपास सांप दिखे तो क्या करें अगर आपकी दुकान या घर में सांप दिख जाए तो घबराएं नहीं। शांत रहें, सांप से थोड़ी दूरी बनाएं और उसे डिस्टर्ब न करें। उसके आसपास हल्का सा केरोसिन या फिनाइल छिड़क दें। इसकी गंध से सांप भाग जाते हैं। इसके बाद किसी प्रोफेशनल को बुलाएं, वन विभाग या सांप विशेषज्ञ को कॉल करें। खुद सांप को न पकड़ें। सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश खतरनाक हो सकती है।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

हिसार में झाड़-फूंक के चक्कर में व्यक्ति की मौत:सांप ने डसा, 7 घंटे बाद जींद में अस्पताल लेकर पहुंचे; 2 बच्चों का पिता था

हरियाणा के हिसार जिले में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इधर-उधर लेकर घूमते रहे थे। करीब 7 घंटे बाद जब युवक को जींद के अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *