पंचकूला अलिफ-लैला क्लब में फायरिंग के दौरान गोली लगने के बाद गिरते हुए महिला ब्लॉगर। टेटर फंडिंग का कनेक्शन सामने आने के बाद मामले की जांच एटीएस को सौंपी गई है।
हरियाणा के पंचकूला में अलिफ-लैला नाइट क्लब में हुई फायरिंग का मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पंचकूला पुलिस की माने तो अब यह मामला आपसी रंजिश या गुंडागर्दी का नहीं नहीं रहा। पुलिस जांच में इस वारदात के तार टेरर फंडिंग, इंटरनेशनल ड्रग्स सि
.
पुलिस को इसका शव पहली बार तब हुआ, जब फायरिंग करने के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू (निवासी फिरोजपुर, पंजाब) को खरड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से तुर्की निर्मित महंगी जिगाना पिस्टल, 8 कारतूस और भागने में इस्तेमाल की गई XUV-500 गाड़ी बरामद की।
विदेश निर्मित जिगाना पिस्टल को देख पुलिस के कान खड़े हो गए। इतनी महंगी और हाई-टेक पिस्टल आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करों या बड़े आतंकी/गैंगस्टर नेटवर्क के पास ही पाई जाती है। इसी पिस्टल ने पुलिस का ध्यान टेरर एंगल की तरफ खींचा। सबसे अहम बात थी कि गुरुप्रीत सहित तीनों आरोपी पाकिस्तान बॉर्डर के रहने वाले हैं।
इसी को देखते हुए केस की जांच पंचकूला क्राइम ब्रांच से ट्रांसफर कर एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) पंचकूला को सौंप दी गई है। अब एटीएस की स्पेशल टीम इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। पता किया जा रहा है कि कौन-कौन इस गैंग से जुड़े हैं, कहां से यह पिस्टल खरीदी गई, कौन सप्लायर है।

पंचकूला का अलिफ-लैला क्लब, जहां पर वारदात हुई।
यहां जानिए केस में हुए अहम खुलासे…
- ड्रग्स मनी कलेक्ट कर हवाला ऑपरेटरों तक पहुंचाना था काम: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि क्लब में फायरिंग करने वाले आरोपी किसी बड़े नेटवर्क के लिए ‘कैरियर’ यानी डिलीवरी-मैन के तौर पर काम कर रहे थे। इनका मुख्य काम ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के पब, क्लब और नशे के कारोबार से इकट्ठा होने वाली ‘ड्रग्स मनी’ को कलेक्ट करना था। इसके बाद यह पैसा हवाला ऑपरेटरों के जरिए विदेश बैठे आकाओं तक भेजा जाता था।
- पाकिस्तान कनेक्शन और जिगाना पिस्टल ने खोला राज: जांच एजेंसियों को शक है कि ट्राईसिटी में खपाई जा रही ड्रग्स की खेप सीमा पार यानी पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य जरियों से सप्लाई हो रही है और इसकी कमाई का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों (टेरर फंडिंग) में किया जा रहा है। क्योंकि ऐसी हाई-टेक पिस्टल आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करों या बड़े आतंकी/गैंगस्टर नेटवर्क के पास ही पाई जाती है।
- पाकिस्तान बॉर्डर के रहने वाले सभी आरोपी: शुरूआत में पकड़े गए तीन आरोपियों लखबीर सिंह उर्फ लक्की, गुरप्रीत और करनजीत सिंह (सभी निवासी फिरोजपुर, पंजाब) के रहने वाले हैं, जहां पर पाकिस्तान बॉर्डर लगता है। इसमें मुख्य आरोपी गुरप्रीत उर्फ काकू ही वह शख्स था, जिसने 13 सितंबर की रात अलिफ-लैला क्लब के अंदर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी।

पंचकूला क्लब फायरिंग में पकड़े गए तीनों आरोपी।
- फायरिंग के कारण बेनकाब हुआ बड़ा सिंडिकेट: अगर 13 सितंबर की रात अलिफ-लैला क्लब में गोलियां न चलतीं, तो शायद हवाला और ड्रग्स मनी का यह संगठित सिंडिकेट पुलिस की नजरों से छिपा ही रहता। एक छोटी सी वारदात की जांच करते-करते पुलिस जब आरोपियों के बैकग्राउंड और हथियारों तक पहुंची, तो परत-दर-परत पूरा नेटवर्क खुलता चला गया।
- जांच के दायरे में अब दूसरे क्लब और पब भी: पंचकूला के क्लब में जिस प्रकार से आरोपी फायरिंग के बाद पकड़े गए हैं। उसके बाद एटीएस अब इस बात की जांच कर रही है कि पंजाब और हरियाणा के किन-किन क्लबों व पबों से ड्रग्स का पैसा जुटाया जा रहा था।

अलिफ-लैला क्लब में क्या हुआ था…
- डांस के दौरान कहासुनी से शुरू हुआ विवाद: पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित ‘अलिफ लैला’ नाइट क्लब में तीन पंजाबी युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक क्लब में डांस करने पहुंचे थे और तीनों में कहासुनी हो गई। तभी एक युवक ने नशे में दो फायर कर दिए। इसी दौरान वहां वीडियो शूट करने आई लेडी ब्लॉगर को छर्रा लग गया।
- 2 सप्ताह से तीन सहेलियों के साथ कर रही काम: जांगरा (चंडीगढ़) की रहने वाली पीड़ित अंजलि ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से अलिफ लैला नाइट क्लब में अपनी सहेलियों प्रियंका, मुस्कान और आश्मा के साथ ब्लॉग बनाने का काम कर रही है। शनिवार रात करीब 11:00 बजे वो काम पर पहुंची थी।
- वॉशरूम से बाहर निकलते ही हुआ हंगामा: रात करीब 12 बजे जब वह सीढ़ियों के पास बने वॉशरूम से बाहर निकली, तो देखा कि मेन गेट के पास कुछ लड़कों के बीच मारपीट हो रही थी। घबराकर वह सीढ़ियों पर ही रुक गई। इसी बीच एक युवक ने कांच का गिलास फेंककर मारा, जो दीवार से टकराकर टूटा और टुकड़े उसकी गर्दन पर जा लगे। इससे खून निकलने लगा।
- ‘सफेद शर्ट वाले युवक ने ताबड़तोड़ चला दीं गोलियां: अंजलि ने आगे बताया कि जैसे ही वह नीचे की ओर झुकने लगी, तभी बाहर से सफेद रंग की कमीज पहने एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर अंदर दाखिल हुआ। उसने बिना सोचे-समझे क्लब के गेट के ऊपर दो फायर कर दिए। एक गोली दीवार से टकराकर सीधे अंजलि की पीठ पर (गर्दन के ठीक नीचे) लग गई। इसके बाद क्लब के शेफ ने अंजलि की मदद की और उसे गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
- भीड़ ने 3 आरोपियों को दबोचा और धुन दिया: घटना के बाद क्लब में मौजूद भीड़ ने उपद्रव मचा रहे तीन युवकों को मौके पर ही धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम और डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से तीनों आरोपियों को छुड़ाकर सुरक्षित अपनी गाड़ी में बैठाया।
- पकड़े गए आरोपियों की पहचान: पकड़े आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर के गांव मट्टरउतार निवासी लखबीर सिंह उर्फ लकी, गुरप्रीत (गांव बंदीवाला, फिरोजपुर और करन (गांव जुवाये सिंहवाला) के रूप में हुई। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि तीनों आरोपी भारी नशे में थे और भीड़ की पिटाई से उन्हें भी चोटें आई हैं।

पंचकूला क्लब में पिस्टल लेकर जाते हुए युवक।
ATS को ट्रांसफर हुआ है केस : SHO पंचकूला के सेक्टर-5 थाना इंचार्ज संदीप के अनुसार पहले केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। लेकिन अब एफआईआर एटीएस को भेजी गई है। जहां पर इसकी जांच चलेगी। जांच के सभी तथ्य अब एटीएस के पास रहेंगे।
——————
ये खबर भी पढ़ें…
पंचकूला के नाइट क्लब में पंजाबी युवकों ने चलाई गोलियां,VIDEO:लेडी ब्लॉगर को छर्रा लगा, कांच के टुकड़े गर्दन में घुसे; शूट करने आई थी युवती

हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित ‘अलिफ लैला’ नाइट क्लब में तीन पंजाबी युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक क्लब में डांस करने पहुंचे थे और तीनों में कहासुनी हो गई। तभी एक युवक ने नशे में दो फायर कर दिए। (पूरी खबर पढ़ें)
